scriptशादी की सालगिरह पर पति-पत्नी बाहर रहे व्यस्त, यहां चोरों ने लूट लिया घर, 14 लाख का 44 तोला सोना गायब | Gold stolen from the house in Bilaspur | Patrika News

शादी की सालगिरह पर पति-पत्नी बाहर रहे व्यस्त, यहां चोरों ने लूट लिया घर, 14 लाख का 44 तोला सोना गायब

locationबिलासपुरPublished: May 08, 2019 11:01:03 am

Submitted by:

Murari Soni

आकाश नगर निवासी के सूने मकान में चोरों ने घर के पीछे की खिडकी की ग्रिल तोड़ कर आलमारी में रखे 44 तोले सोने के गहने व नगदी रकम पार दिया।

Gold stolen from the house in Bilaspur

शादी की सालगिरह पर पति-पत्नी बाहर रहे व्यस्त, यहां चोरों ने लूट लिया घर, 14 लाख का 44 तोला सोना गायब

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र के पास आकाश नगर निवासी के सूने मकान में चोरों ने घर के पीछे की खिडकी की ग्रिल तोड़ कर आलमारी में रखे 44 तोले सोने के गहने व नगदी रकम पार दिया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है लेकिन लुटेरों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आइडिया कम्पनी टेलीकाम में सेल्स एंड मार्के टिंग में सेल्समैन दिलीप कुमार ङ्क्षसह पिता बैजनाथ सिंह अपनी पत्नी यशमिता सिंह व ***** अंकिता सिंह के साथ 4 मई को ***** की शादी सालगिरह मनाने कवर्धा गए थे। 6 मई की शाम को जब वह शादी सालगिरह से लौटे तो घर के अंदर का नजारा देख उनकी आंखे खुली की खुली रह गई। क्योंकि घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। दिलीप को समझते देर नहीं लगी की उसके मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। पीडित ने तत्काल पुलिस सरकंडा पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। चोरी की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने मौके की जांच के बाद अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना में 2 लाख 40 हजार रुपए चोरी होना लिखा है। पीडित की माने तो पत्नी यशमिता व ***** अंकिता सिंह दोनों के गहने मिलाकर लगभग 44 तोले के आभूषण चोरी हुए है जिनकी कीमत लगभग 14 लाख रुपए है। पीडित ने बताया कि गहनों के साथ ही 12 हजार रुपए नगद भी गायब थे।
चोरी की वारदातें बढ़ी
शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ीं हैं। रात्रि गश्त में कसावट लाने का हवाला देने वाली पुलिस के दावों की एक बार फिर से कलई खुल गई है। चोर गिरोह लगातार सूने मकान को निशान बना रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस वारदातों को रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
कल्पना विहार की घटना में चोरों का सुराग नहीं
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कल्पना विहार में रुपेन्द्र तिवारी के सूने मकान में चोरी की वरदात को हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस मामले में कोई सुराग नहीं तलाश पाई है। हालांकि दावा यही किया जा रहा है कि पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।
चोरी गए गहने
सोने की हार, मंगल सूत्र, चुडी व अन्य आभूषण, चांदी की पायल बिछिया व अन्य गहने चोरी हुए है।
चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
ओपी शर्मा, एडीशनल एसपी शहर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो