scriptलड़-झगड़कर पत्नी को मायके भेज दिया और कर ली दूसरी शादी | Got second marriage after sending wife to maiden | Patrika News

लड़-झगड़कर पत्नी को मायके भेज दिया और कर ली दूसरी शादी

locationबिलासपुरPublished: Feb 27, 2020 11:43:02 am

Submitted by:

Murari Soni

Got second marriage: बांझ कहकर पहली पत्नी को किया प्रताडि़त, मायके भेजने के बाद कर ली दूसरी शादी

लड़-झगड़कर पत्नी को मायके भेज दिया और कर ली दूसरी शादी

लड़-झगड़कर पत्नी को मायके भेज दिया और कर ली दूसरी शादी

बिलासपुर. बांझ कहकर पहली पत्नी को पति ने मां व बाप के साथ मिलकर प्रताडि़त किया और मायके में छोड़ दिया। पति ने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। मामला बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करवा का है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और सास ससुर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
बेलगहना पुलिस के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के 1 गांव में रहने वाली 26 वर्षीय महिला का विवाह जनवरी 2017 में ग्राम करवा निवासी संनील कुमार महिलांगे से हुई थी। शादी के 1 साल बाद बच्चा नहीं होने पर महिला को बांझ कहकर पति सुनील, सास जामुन बाई और ससुर रामचंद प्रताडि़त करने लगे थे। मई 2018 में महिला की शिकायत पर महिला थाने स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसिलिंग की गई थी, जिसमें सुनील, रामचंद और जामुन बाई ने समझौता कर महिला को वापस घर ले गए थे। घर लेजाने के बाद उसे फिर से प्रताडि़त करने लगे थे। महिला को तीनों ने दिसंबर 2019 में मायके में छोड़ दिया था। इसके बाद सुनील ने गांव में रहने वाली रोशनी नाम की लड़की से विवाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला ने शिकायत चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो