scriptसरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती के लिए स्कूलों के व्याख्याताओं, शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी | govt jobs today: Direct recruitment in government schools | Patrika News

सरकारी स्कूलों में सीधी भर्ती के लिए स्कूलों के व्याख्याताओं, शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी

locationबिलासपुरPublished: Sep 29, 2019 09:45:31 pm

Submitted by:

GANESH VISHWAKARMA

govt jobs today: जिला शिक्षा कार्यालय को यह जानकारी 3 अक्टूबर तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना अनिवार्य है। सीधी भर्ती के लिए यह जानकारी मंगाई गई है।

Govt Jobs 2019

Govt Jobs 2019

बिलासपुर . जिले के शासकीय विद्यालयों में व्याख्याताओं, शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। जिला शिक्षा कार्यालय को यह जानकारी 3 अक्टूबर तक लोक शिक्षण संचालनालय को भेजना अनिवार्य है। सीधी भर्ती के लिए यह जानकारी मंगाई गई है।
लोक शिक्षण संचालनालय ने यह पत्र जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी है। इसमें व्शख्याता, शिक्षक , सहायक शिक्षक, शिक्षक अंगे्रजी माध्यम, सहायक शिक्षक अंगे्रजी माध्यम , शिक्षक कृषि संकाय , व्यायाम शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला ) के पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही करने के लिए जानकारी मंगाई गई है।
इसमें व्याख्याता (ई. संवर्ग ) के रिक्त पदों की जानकारी के लिए संचालनालय ने प्रपत्र भी पे्रषित किया है। इस पद के रिक्त पदों की जानकारी हार्ड और साफ्ट कापी 3 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। शेष पदों की जानकारी शीघ्र भेजने के लिए कहा गया है। इसमें संभाग, जिला ,विकासखंड और जिन विद्यालय में यह पद रिक्त है। उनका नाम देना आवश्यक है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो