scriptबिलासपुर, टाटा व बिलासपुर टिटलागढ़ सहित आधा दर्जन ट्रेने रद्द | Half a dozen trains canceled including Bilaspur, Tata and Bilaspur Tit | Patrika News

बिलासपुर, टाटा व बिलासपुर टिटलागढ़ सहित आधा दर्जन ट्रेने रद्द

locationबिलासपुरPublished: Feb 21, 2020 07:22:10 pm

Submitted by:

Kranti Namdev

train cancelled today: बिलासपुर मंडल के जामगा, दगोरा, हिमगीर व बेलपहाड़ स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन जोडने का काम चल रहा है।

बिलासपुर, टाटा व बिलासपुर टिटलागढ़ सहित आधा दर्जन ट्रेने रद्द

बिलासपुर, टाटा व बिलासपुर टिटलागढ़ सहित आधा दर्जन ट्रेने रद्द

बिलासपुर. बिलासपुर मंडल के जामगा, दगोरा, हिमगीर व बेलपहाड़ स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन जोडने का काम चल रहा है। कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 14 से 26 फरवरी तक टाटा व झारसुगुड़़ा तक चलने वाली ट्रेनों को रद्द रखा है। शुक्रवार को भी 8 ट्रेन प्रभावित रही। ट्रेनों के रद्द होने से रायगढ़ व झारसुगुड़ा की ओर यात्रा करने वाले यात्री परेशान होते रहे।
रेलवे प्रशासन झारसुगुड़ा से बिलासपुर तक बन रही तीसरी व चौथी लाइन को तय समय पर पूरा करने के उद्देश्य से समय -समय पर जाम लेकर काम को जल्द पूरा करने की बात कह लोकल व मेमू ट्रेनों को रद्द कर रहा है। ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा परेशानी बिलासपुर से टाटा नगर, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा व अन्य छोटे स्टेशनों में यात्रा करने वालो को हो रही है। जामगा, दगोरा, हिमगीर व बेलपहाड़ स्टेशनों में बीच तीसरी लाइन में प्री नान-इंटरलाकिंग व नान इंटरलाकिंग कार्य चल रहा है। रेलवे अधिकारियों की माने तो कार्य यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर ही किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों ट्रेनों की लेट लतीफी से छुटकारा मिलेगा।
शुक्रवार को रद्द रही ट्रेने

58113 व 58114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटा नगर पैसेंजर
68737 व 68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू
58820 व 58819 झारसुगडा-गोंदिया-झारसुगडा पैसेंजर बिलासपुर से झारसुगडा के बीच
58111 व 58112 टाटानगर-ईतवारी-टाटानगर पैसेंजर झारसुगडा से ईतवारी के बीच
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो