scriptकाले बादलों से घिर गया ये शहर, हो रही है झमाझम बारिश | Heavy rain in bilaspur | Patrika News

काले बादलों से घिर गया ये शहर, हो रही है झमाझम बारिश

locationबिलासपुरPublished: Jul 26, 2019 07:08:44 pm

Submitted by:

Murari Soni

Heavy rain in Bilaspur: बरसात के इंतजार में थे लोग, सावन की झड़ी लगने से लोगों को राहत

Heavy rain in bilaspur

काले बादलों से घिर गया ये शहर, हो रही है झमाझम बारिश

बिलासपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश(Heavy rain in Bilaspur) हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। आसमान काले बादलों से घिरा हुआ है और मौसम विभाग की माने तो क्षेत्र में अगले 48 घंटों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। बरसात ने शहर का तरबतर कर दिया।
शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल थे लेकिन उमस परेशान किए हुए थी। दोपहर बाद आसमान में घने मेघ ने ढेरा डाल लिया। शाम के समय अचानक बारिश होने लगी। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई और फिर रिमझिम बरसात का दौर शुरु हो गया जो देररात तक जारी रहा।

गौरतलब है कि मानसून की पहली बारिश होने के बाद से ही यहां पर इंद्र देव बेरुखी कर रहे थे। किसानों की बोवनी हो जाने के बाद आसमान साफ हो गया था और किसानों को बीच मर जाने का डर सताने लगा था। गर्मी से लोग परेशान थे। लंबे अंतराल के बाद आखिरकार शुक्रवार को झमाझम बारिश(Heavy rain in Bilaspur)हुई जिसने लोगों को तृप्त कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो