scriptगृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गांधी, राम और झीरम के बहाने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना | Home Minister Tamradhwaj Sahu once again targeted the BJP | Patrika News

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गांधी, राम और झीरम के बहाने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना

locationबिलासपुरPublished: Oct 11, 2019 07:56:40 pm

Submitted by:

Murari Soni

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, लिहाज़ा गांव-गांव तक गांधी के विचारधारा को पहुँचाने का काम कांग्रेस कर रही है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गांधी, राम और झीरम के बहाने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गांधी, राम और झीरम के बहाने एक बार फिर भाजपा पर साधा निशाना

बिलासपुर. बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए साहू ने कहा कि, 370 का जवाब 150 नहीं हैं। देश की आजादी के पहले और आजादी के बाद से गांधी जयंती काँग्रेस हर साल मनाती आ रही है, इस वर्ष गांधी की 150वीं जयंती है, प्रदेश में काँग्रेस की सरकार है, लिहाज़ा गाँव – गांव तक गांधी के विचारधारा को पहुँचाने का काम कांग्रेस कर रही है। आगे उन्होंने राम के बंटवारे पर कहा कि राम को बांटने का क्रम भाजपा ने शुरू किया। राजनीति के लिए भाजपा राम का उपयोग करती है। बीजेपी को नसीहत देते हुए साहू ने कहा कि वोट की राजनीति में भाजपा राम को ना लाए। कांग्रेस के राम कौशल्या और शबरी के राम हैं। झीरम मामले में मंत्री लखमा पर लगे आरोप पर साहू ने कहा कि आरोप- प्रत्यारोप से कोई मतलब नहीं है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। कॉल डिटेल, सबूत जो भी होगा जांच एजेंसी देखेगी। प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने पर भी मंत्री ने बीजेपी पर पलटवार किया। साहू ने कहा कि 15 वर्षों से बिगड़ा कानून व्यवस्था 9 महीने में ठीक नहीं हो सकता। धीरे- धीरे इसमें सुधार हो रहा है। साहू ने गुटबाज़ी की शिकायत आने पर सीएम से शिकायत व एक्शन लेने की भी नेताओं को नसीहत दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो