बिलासपुर

मां के साथ घर में सो रहे थे 4 बच्चे कि आधी रात को बारिश से कारण भर भराकर गिर गया घर, सभी दब गए फिर..

मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने पांचों को बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए पहुंचाया।

बिलासपुरSep 09, 2019 / 12:58 pm

Murari Soni

मां के साथ घर में सो रहे थे 4 बच्चे कि आधी रात को बारिश से कारण भर भराकर गिर गया घर, सभी दब गए फिर..

बिलासपुर. हिर्री थानांतर्गत ग्राम उड़ेला में एक परिवार पर बारिश आफत बनकर टूट पड़ी। मां के साथ 4 बच्चे घर में सो रहे थे कि आधी रात को बारिश ने कहर बरपा दिया। मूसलाधार बारिश के कारण घर की दीवार भर भराकर गिर गई और घर में सो रहे बच्चे व महिलाएं सभी दब गए।
शनिवार रात बारिश के बीच एक मकान की कच्ची दीवार गिर गई। घटना में मां व बच्चों समेत 5 घायल हो गए। हिर्री पुलिस के अनुसार ग्राम उड़ेला निवासी गीताबाई यादव पति किशन यादव (30 )शनिवार रात घर पर बेटी सोनम ( 11) सोनाक्षी ( 6) पूनम (5) और मिनाक्षी (2) के साथ सो रही थी। बारिश होने पर उनकी नींद खुल गई। इसी बीच मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से चारों को चोट लगी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना डॉयल 112 को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने पांचों को बिल्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बार पांचों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.