
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के छठ घाट स्थित नगर निगम के ट्रांजिट सेंटर के पास शनिवार रात करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम और दमकल विभाग को दी। लंबी मशक्कत व कई घंटे बाद फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा सकी।
छठ घाट के पास नगर निगम के ट्रांजिट सेंटर में शनिवार रात भीषण आग लग गई। इलाके के लोगों ने देखा तो सकते में आ गए। इसी बीच लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही निगम के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बतादें कि ट्रांजिट सेंटर में मौजूद कचरे और सूखी लकड़ियों के कारण आग तेजी से फैली, पर यह आग कैसे लगी फिलहाल पुलिस इकी जांच में जुटी हुई है।
Published on:
19 Jan 2025 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
