बिलासपुर

पति दुर्घटना के बाद हॉस्पिटल में भर्ती, पत्नी ने थाने में की शिकायत

– पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
 
 

बिलासपुरApr 03, 2021 / 02:41 pm

CG Desk

रोड एक्सिडेंट

बिलासपुर . सब्जी व्यवसायी को 12 दिन पूर्व अज्ञात वाहन ने ठोकर मार घायल कर दिया था। घायल का उपचार करा रही पत्नी ने पति के ठीक होने पर सरकंडा थाने पहुंच पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि चालक कोरबा निवासी युवक है। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बंधवापारा जांजी तालाब निवासी निशा देवांगन ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई की उसके पति संतराम देवांगन ठेला में फेरी लगा सब्जी बेचते है। 22 मार्च को सफेद रंग की अज्ञात वाहन ने पति संतराम को ठोकर मार कर घायल कर दिया था। पति के दुर्घटना की जानकारी लगते ही निशा चांटीडीह बम्हार मंदिर के पास पहुंची, जहां पति संतराम घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
पता तलाश में जानकारी हुई की वाहन को ग्राम नूनेरा बांधाखार जिला कोरबा निवासी कमलेश प्रजापति का छोटा भाई चलाकर एक्सीडेंट किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.