scriptअस्पताल में दम तोड़ने से पहले बोल गई आखरी शब्द, बता दिया नाम ज़िंदा जलाने वालों का ! | husband and wife burn woman to death | Patrika News

अस्पताल में दम तोड़ने से पहले बोल गई आखरी शब्द, बता दिया नाम ज़िंदा जलाने वालों का !

locationबिलासपुरPublished: May 04, 2019 02:39:17 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

लम्बे समय से हो रही थी प्रताड़ना का शिकार

burned woman

अस्पताल में दम तोड़ने से पहले बोल गई आखरी शब्द, बता दिया नाम ज़िंदा जलाने वालों का !

बिलासपुर . पारिवारिक विवाद पर देवर और देवरानी ने मिलकर महिला को जिंदा जला दिया। सिम्स में भर्ती महिला की गुरुवार रात मौत हो गई। घटना जांजगीर चांपा जिले के बलौदा की है। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान में देवर और देवरानी पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में रहने वाली सुदामा बाई यादव पति भागीरथी यादव (35) मजूदर थीं। देवर सुनील यादव और देवरानी कौशिल्या बाई से उसका आए दिन विवाद होता था। देवर और देवरानी दहेज के नाम पर उसे प्रताडि़त और मारपीट करते थे। करीब एक महीने पूर्व वह मारपीट से तंग आकर कोरबा बालको अंतर्गत ग्राम परसाभाठा स्थित मायके चली गई थी। 27 अप्रैल को पति भागीरथी उसे अपने साथ बलौदा ले आया था। 29अप्रैल को काम करते समय देवर और देवरानी ने सुदामा बाई से फिर से विवाद किया और उसपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। मृत्यु पूर्व बयान में मृतका सुदामा बाई ने तहसीलदार को बताया कि उसपर देवर सुनील और देवरानी कौशिल्या ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिए थे। वहीं मृतका के भाई पवन यादव ने बताया कि उसकी बहन देवर और देवरानी की प्रताडऩा से परेशान थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो