scriptघरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, यहां पति ने अपनी बीवी को जिंदा जला दिया | Husband burned his wife | Patrika News

घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, यहां पति ने अपनी बीवी को जिंदा जला दिया

locationबिलासपुरPublished: Nov 30, 2019 07:09:42 pm

Submitted by:

Murari Soni

Husband burned his wife: विवाहिता को पीटने के बाद जिंदा जलाया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पति व सास के खिलाफ एफआईआर

घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, यहां पति ने अपनी बीवी को जिंदा जला दिया

घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, यहां पति ने अपनी बीवी को जिंदा जला दिया

बिलासपुर. कोटा थानांतर्गत ग्राम पीपरतराई में 13 नवंबर को पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई की। किचन में ले जाकर मिट्टी तेल डालकर महिला को जिंदा जला दिया। महिला की 17 नवंबर को मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति व सास के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोटा पुलिस के अनुसार ग्राम पीपरतराई निवासी उपासना सिंह पति पोहर सिंह (28 ) को जली हुई हालत में परिजनों ने 13 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया था। उपासना मृत्यु पूर्व कथन देने की स्थिति में नहीं थी। 17 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। सिम्स पुलिस चौकीसे मर्ग डायरी कोटा थाना भेजी गई थी।
पुलिस ने मृतका के पिता कलेश्वर सिंह व मां विमला बाई निवासी गा्रम ढबहा का बयान दर्ज किया था, जिसमें दोनों ने बताया कि उनकी बेटी उपासना को पति पोहर सिंह व सास केजा बाई दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। कई बार उससे मारपीट भी कर चुके थे। पुलिस को दो महीने के बाद मृतका उपासना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें जलाए जाने से पहले उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने और शरीर में गंभीर चोट होने की पुष्टि हुई।
चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी पोहर व उसकी मां केजा बाई के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो