scriptपत्नी पर था अवैध संबंध का शक, इसलिए पति ने दी ऐसी मौत…सुनकर कांप गई रूह | Husband gave such death to his wife on illicit relationship | Patrika News

पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, इसलिए पति ने दी ऐसी मौत…सुनकर कांप गई रूह

locationबिलासपुरPublished: Jul 24, 2021 06:29:26 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Bilaspur Crime News: बेटी के घर दामाद का हाल चाल जानने पहुंची सास को देख दमाद आगबबूला हो गया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी से शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा की दमाद ने अपनी पत्नी पर गैती से हमला कर घायल कर दिया।

murder : युवक की मित्र ने ही कांच की टूटी बोतल से गला रेत कर की हत्या

murder : युवक की मित्र ने ही कांच की टूटी बोतल से गला रेत कर की हत्या

बिलासपुर. Bilaspur Crime News: बेटी के घर दामाद का हाल चाल जानने पहुंची सास को देख दमाद आगबबूला हो गया। पति-पत्नी के बीच कहासुनी से शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा की दमाद ने अपनी पत्नी पर गैती से हमला कर घायल कर दिया। बेटी को लेकर मां उपचार के लिए सिम्स पहुंची। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गो मुहानी निवासी ममता महिलांगे पति राजेन्द्र महिलांगे (30) की मां शनिबाई कोसले पति मंगलसाद (62) दामाद की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर उसका हाल चाल जानने व बच्चों की देखभाल करने पहुंची थी। सास को देख कर राजेन्द्र गुस्सा हो गया और अपनी पत्नी को उल्टा सीधा बोलने लगा।

यह भी पढ़ें: गजब! कुत्ते ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, पेट्रोल पंप का मैनेजर निकला चोर, दो नाबालिगों संग ऐसे रची थी साजिश

पति को अपशब्द बोलता देख ममता महिलांगे ने पति को मना किया, लेकिन राजेन्द्र उसकी बात को अनसुना करते हुए गाली-गलौज करता रहा। बातों-बातों में गुस्साए राजेन्द्र ने घर में रखी गैती से पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया। घायल बेटी को लहुलुहान तड़पता देख शनिबाई उसे लेकर सिम्स उपचार के लिए पहुंची। सिम्स से मिले मेमो के आधार पर पुलिस को घटना का पता चला और तोरवा पुलिस मौके पर घायल महिला का बयान दर्ज करने पहुंची।
महिला की नाजुक हालत को देख पुलिस ने पति राजेन्द्र महिलांगे पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की और दो मुहानी स्थित घर के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, ममता ने उपचार के दौरान रात में दम तोड़ दिया। तोरवा पुलिस ने पति राजेन्द्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: कुंए में गिर गई हथिनी और उसका बच्चा, घंटों मशक्कत के बाद ऐसे बची जान, देखें वीडियो

पत्नी पर करता था शक
पुलिस की पूछताछ में पता चला की राजेन्द्र महिलांगे अपनी पत्नी ममता पर दूसरे से अवैध संबंध होने का शक था। राजेन्द्र अपने शक के चलते ममता से अक्सर गाली गलौज किया करता था। घटना के दिन भी सास को देखने के बाद वह पत्नी को गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान विवाद बढ़ा तो गैती से हमला कर घयाल कर दिया था।

बच्चों को पालने के लिए बेचती थी शराब
ममता महिलांगे की चार बेटिया और एक बेटा है। बड़ा बेटा 14 साल व चार बेटिया छोटी थी। पति कुछ काम नहीं करता था। बच्चों का पालन पोषण करने के लिए मृतिका अवैध शराब बेच कर किसी तरह अपने बच्चों को पाल रही थी।

यह भी पढ़ें: गैर महिला के साथ घूम रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा फिर बीच सड़क पर मचा हंगामा

14 साल का बेटा हत्या का चश्मदीद गवाह
पति-पत्नी बीच हो रही बहस व मारपीट के दौरान कमरे में ममता का 14 वर्षीय बेटा कमरे में ही था। पुलिस जब उसके पिता को गिरफ्तार करने पहुंची तो बेटे ने रोते-रोते मां पर उसके पिता ने किस तरह हमला कर घायल किया इसके बारे में पूरी बात बताई।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने कहा, महिला पर उसका पति चरित्र शंका किया करता था। गुरुवार को जब महिला की मां उससे मिलने पहुंची तो भी व अपनी सास को देख कर गाली गलौज करने लगा। विवाद बढऩे पर गैती से हमला कर घायल कर दिया था। हॉस्टिल से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो