बिलासपुर

चरित्र शंका में पत्नी की सिलबट्टे से कुचलकर कर दी हत्या और पति ने खुद भी पी लिया जहर

जब पिता बेरहमी से कर रहा था मां की हत्या तो खौफ भारी नजरों से ताक रहीं थी मासूम की आँखें

बिलासपुरMay 12, 2020 / 09:37 pm

Murari Soni

murder

बिलासपुर. पचपेड़ी थानांतर्गत ग्राम रैलहा में मंगलवार सुबह चरित्रशंका पर पति ने पत्नी पर सिलबट्टे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे को धक्का देकर आरोपी पिता घर से भाग गया। कुछ देर के बाद वापस आकर आरोपी ने जहर सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। आरोपी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पचपेड़ी पुलिस के अनुसार ग्राम रैलहा निवासी अराधना कोसले ( ४२) मितानिनों को प्रशिक्षण देती थी। पति लक्ष कुमार कोसले उससे आए दिन चरित्र शंका पर विवाद करता था। सोमवार रात अराधना अपने कमरे में सोने चली गई थी। बेटा प्रभात अपने कमरे में सोने चला गया। बाहर परछी में लक्ष कुमार सोया था। सुबह साढ़े ५ बजे अराधना सब्जी बनाने के लिए ही सब्जी काट रही थी। तभी लक्ष ने चरित्र शंका को लेकर अराधना से विवाद किया। अराधना की उसने पिटाई की। आवाज सुनकर प्रभात की नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर निकला। परछी में पिता लक्ष ने सिलबट्टे से अराधना के सिर ताबड़तोड़ हमला कर रहा था। प्रभात पे पिता को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच लक्ष बेटे को धक्का देकर भाग गया। प्रभात ने सूचना डॉयल ११२ को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर अराधरना को उपचार के लिए मस्तुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। 1 घंटे बाद घर पहुंचे आरोपी ने पी लिया कीटनाशक पुलिस के अनुसार करीब १ घंटे के बाद आरोपी घर वापस पहुंचा और घर में रखे कीटनाशक को पी गया। गांव वालों ने उसे पकड़ा और पचपेड़ी थाना लेकर गए। जहर सेवन करने की बात सामने आते ही पुलिस ने उपचार के लिए मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया।

Home / Bilaspur / चरित्र शंका में पत्नी की सिलबट्टे से कुचलकर कर दी हत्या और पति ने खुद भी पी लिया जहर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.