scriptखाना नहीं परोसती थी पत्नी तो कर दी हत्या, सास-ससुर को भी नहीं छोड़ा घोंप दिए चाकू | Husband killed wife by knife in Bilaspur | Patrika News

खाना नहीं परोसती थी पत्नी तो कर दी हत्या, सास-ससुर को भी नहीं छोड़ा घोंप दिए चाकू

locationबिलासपुरPublished: Jun 06, 2019 09:54:48 pm

Submitted by:

Murari Soni

पत्नी खाना नहीं परोसती थी, मांगने पर हर विवाद करती थी। इसलिए पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आए सास, ससुर को भी नहीं छोड़ा।

Husband killed wife by knife in Bilaspur

खाना नहीं परोसती थी पत्नी तो कर दी हत्या, सास-ससुर को भी नहीं छोड़ा घोंप दिए चाकू

#CRIME #CG CRIME #CHHATTISGARH #Husband killed wife #KNIFE ATTACK
बिलासपुर/ सकरी. (Bilaspur) पत्नी (Wife) खाना नहीं परोसती थी, मांगने पर हर विवाद करती थी। इसलिए पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार (Murder) दिया। बीच बचाव करने आए सास, ससुर को भी नहीं छोड़ा। यह खुलासा सकरी अटल आवास में बुधवार रात पत्नी पर चाकू से हमला कर (Knife attack) मौत के घाट उतारने और सास-ससुर पर जानेवाला हमला करने के मामले में पकड़ाए आरोपी ने किया। आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Husband killed wife by knife in Bilaspur
सकरी पुलिस के अनुसार अटल आवास निवासी मनोज सारथी पिता जैतराम सारथी ( 31) पत्नी बबीता सारथी ( 26), सिमरन उर्फ सिम्मी( 8) व पुत्र रिशु सारथी ( 6) के साथ रहता था। मनोज तेलीपारा स्थित एक जूता दुकान में काम करता था। पड़ोस में मनोज की सास प्रमिला बाई ( 45) और ससुर धन्नू सारथी ( 50) रहते हैं। बुधवार को वह दोपहर डेढ़ बजे काम से वापस घर आ गया और सोने चला गया।
पत्नी बबीता सुबह 9 बजे रोज की तरह सिंधी कॉलोनी स्थित घरों में काम पर गई और शाम साढ़े 6 बजे घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच हुए विवाद को प्रमिला और धन्नू से शांत कराया। मनोज घर जाकर चाकू लेकर वापस आया और बबीता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच बचाव करने गए प्रमिला और धन्नू पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। इधर घायल बबीता, प्रमिला और धन्नू को डॉयल 112 व संजीवनी 108 के कर्मचारियों ने सिम्स पहुंचा, जहां उपचार के दौरान बबीता की मौत हो गई।
बहन के घर भागने वाला था , रेलवे स्टेशन से पकड़ाया

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। हर क्षेत्र में आरोपी को तलाश रही को आरोपी गुरुवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वह स्टेशन के आसपास छिपा था। सुबह लोकल ट्रेन से वह जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पलारी में रहने वाली बड़ी बहन के घर जाने वाला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो