scriptअश्लील बातों का आरोप झेल रहे IG अब मंदिर में जप रहे जय माता दी | IG arrived Ratanpur Bhairav resort ... | Patrika News

अश्लील बातों का आरोप झेल रहे IG अब मंदिर में जप रहे जय माता दी

locationबिलासपुरPublished: Jul 06, 2016 12:55:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

महिला आरक्षक द्वारा प्रताडऩा का आरोप लगाने के बाद विवादों में घिरे आईजी पवन देव मुंगेली के आरक्षक पुनीतराम राठिया द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश के बाद और भी मुश्किल में फंस गए हैं

ig pavan dev

ig pavan dev

बिलासपुर. महिला आरक्षक द्वारा प्रताडऩा का आरोप लगाने के बाद विवादों में घिरे आईजी पवन देव मुंगेली के आरक्षक पुनीतराम राठिया द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश के बाद और भी मुश्किल में फंस गए हैं। इससे उनके ऊपर अब जांच व कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। इससे बचने के लिए आईजी अब अलग-अलग मंदिरों में माथा टेककर भगवान से दुआ मांग रहे हैं। मंगलवार को दिन भर सोशल मीडिया पर एक ही मुद्दा छाया रहा। आईजी मंगलवार को परिवार के साथ रतनपुर स्थित महामाया मंदिर, भैरव बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन करने पहुंचे और दरबार में अर्जी लगाई। सोशल मीडिया में आईजी पवन देव पिछले कई दिन से छाए हुए हैं।

पहले मुंगेली में पदस्थ महिला आरक्षक ने फोन कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। उसके बाद बिना एफआईआर के निजता का उल्लघंन कर महिला आरक्षक व टीआई आशीष वासनिक की कॉल डिटेल निकालने का मामला। और सोमवार रात से उनके द्वारा प्रधान आरक्षक का डिमोशन कर आरक्षक बनाए गए पुनीतराम द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश करने का मामला छाया रहा। इस दौरान आईजी आरक्षक का हाल जानने के लिए अपोलो जाने के बजाय पूरे दिन अलग-अलग मंदिर जाकर भगवान के पास मदद की गुहार लगाते रहे। मंगलवार शाम उनके द्वारा रतनपुर क्षेत्र स्थित मंदिरों में जाकर भगवान का माथा टेकने के चर्चे जोरों पर रहे।

आरक्षक की हालत स्थिर

मुंगेली के पथरिया थाने में पदस्थ पदावनत आरक्षक पुनीतराम ने सोमवार को जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उन्हें देर रात गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को भी आईसीयू में उनका इलाज चला, लेकिन अपोलो के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर है। जहर का असर कम हो रहा है। एक दो दिन में उसको आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो