scriptमंत्रोच्चार के साथ प्रारंभिक कर्मकांड की जानकारी दी जा रही पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में | In ritual training camp being given rituals | Patrika News

मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभिक कर्मकांड की जानकारी दी जा रही पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में

locationबिलासपुरPublished: Jun 08, 2019 08:25:10 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

कुर्मी चेतना मंच का पुरोहित प्रशिक्षण शिविर

rituals

मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभिक कर्मकांड की जानकारी दी जा रही पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से कुर्मी समाज के लोगों के लिए पांच दिवसीय पुरोहित प्रशिक्षण शिविर प्रज्ञापीठ चांटीडीह में आयोजित किया गया है। इसमें समाज के लोगों को मंत्रोच्चार व स्वर-व्यंजन की जानकारी के साथ ही प्रारंभिक कर्मकांड के संबंध में बताया जा रहा है। इसके साथ ही व्रत-त्योहार की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन संगीत की प्रस्तुति शत्रुहन कश्यप ने दी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कश्यप ने मुख्य प्रशिक्षक प्रहलाद कौशिक का सम्मान किया। संयोजक हेमंत कौशिक ने कार्यक्रम में शामिल लोगों से कहा कि यह ऐतिहासिक व क्रांतिकारी कदम है। इस सत्र में 25 लोगों ने पंजीयन कराया है। इसमें होशंगाबाद, रायपुर, झारखंड, रांची, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्य के प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रारंभिक कर्मकांड की जानकारी दी गई।
तीसरे दिन पर्व-त्योहार का विस्तृत अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में हरप्रसाद सिंगरौल, केजाराम कौशिक, अनिल कश्यप, पुस्र्षोत्तम कश्यप, भरतलाल कश्यप, गिरीश, मायाराम कश्यप, लक्ष्मी नारायण कश्यप, देव प्रसाद कश्यप, शारदा कश्यप शामिल है। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में बीआर कौशिक, सिद्धेश्वर पाटनवार, एलके गहवई, नंदिनी पाटनवार, जितेंद्र सिंगरौल, तोखन चंद्राकर, प्रदीप कौशिक, डॉ.बीपी चंद्रा जुटे हुए हैं।
आज होगा कार्यक्रम का समापन : छत्तीसगढ़ कुर्मी क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा कुर्मी समाज के लोगों के लिए प्रज्ञापीठ चांटीडीह में आयोजित पांच दिवसीय पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का समापन व प्रमाण पत्र वितरण समारोह रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। प्रशिक्षण शिविर के समापन में बिलासपुर जिले के कुर्मी समाज के सभी प्रमुख मुख्य अतिथि होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो