scriptजैन मुनियों ने समाज के ध्वज के रंगों अनुसार कराया ध्यान, होली पर दिया व्याख्यान | Jain Muni special preaching on holi | Patrika News

जैन मुनियों ने समाज के ध्वज के रंगों अनुसार कराया ध्यान, होली पर दिया व्याख्यान

locationबिलासपुरPublished: Mar 20, 2019 07:49:09 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

0 तेरापंथ धर्म संघ के जैन मुनियों का शहर में चल रहा प्रवचन

jain muni

जैन मुनियों ने समाज के ध्वज के रंगों अनुसार कराया ध्यान, होली पर दिया व्याख्यान

बिलासपुर. तेरापंथ धर्म संघ के जैन मुनियों का चार्तुमास शहर में चल रहा है। बुधवार को जैन मुनि आलोक कुमार ने होली पर व्याख्यान दिया गया। मुनियों ने समाज के ध्वज के रंगों के अनुसार ध्यान करवाया। सभी ने ध्यान की मुद्रा में बैठकर उसका स्मरण किया। होली में भावो, ध्यान एवं आध्यात्मिक तरीके से मनुष्य के शरीर के विभिन्न हिस्सों को उंगली रखकर उस पर ध्यान करवाया। माथे पर गले, छाती, पेट में रखकर ध्यान की मुद्रा में बैठकर ध्यान किया गया। आध्यात्मिक रंग, संतो के संग में पूरा जैन समाज लीन रहा।
तेरापंथ धर्म संघ के 11वें आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान शिष्य मुनि आलोक कुमार, हिम कुमार एवं लक्ष्य कुमार मुनि का बुधवार को मिनोचा कॉलोनी से विहार कर रामा लाइफ सिटी से रमेश जैन के निवास में गए। जहां होली चातुर्मास पर व्याख्यान हुआ। मुनि ने कहा कि कड़े रंगो से खेलने से हमारे शरीर में कई प्रकार की तकलीफ होती है। फिर उसको निकालने में व्यर्थ में हजारों लीटर पानी का उपयोग होता है। जिसके पाप के भागी हम बनते है। होली रंगों का त्योहार है इसमें भाईचारे के साथ खेलने चाहिए। किसी को जोर जबरदस्ती रंग नहीं लगानी चाहिए। प्रवचन एवं विहार में कोरबा से विजय कोठारी, निर्मल कोठारी, प्रकाश बैद एवं अंबिकापुर से जवाहर लाल, सामसुख, प्रदीप गोलछा, पवन चौरडिय़ा, संजय ने भी पहुंचकर मुनि के सेवा करने का लाभ लिया। इस अवसर पर विमल चोपड़ा, शैलेष तेजाणी, सुभाष श्रीश्रीमाल, भगवान दास सुतारिया, रमेश जैन, प्रवीण कोचर, प्रकाश लूनिया, महेंद्र जैनए सनत जैन, भीखम दुग्गड़, जयकुमार जैन, कमल जैन, चंद्र प्रकाश बोथरा, संजय छाजेड़, किशोर देसाई, दीप्ति वोरा सहित सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो