scriptकिराना दुकान संचालक का बेटा शिखर अग्रवाल शिखर पर, गरीब का लाल नंदलाल भी सफल | JEE main result 2020: JEE Mains toper in bilaspur Chhattisgarh | Patrika News

किराना दुकान संचालक का बेटा शिखर अग्रवाल शिखर पर, गरीब का लाल नंदलाल भी सफल

locationबिलासपुरPublished: Jan 18, 2020 09:44:08 pm

Submitted by:

Murari Soni

JEE main result 2020: जेईई (मेन्स) में छा गए बिलासपुरीयंस यूथ, परीक्षा परिणाम में बिलासपुर के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

किराना दुकान संचालक का बेटा शिखर अग्रवाल शिखर पर, गरीब का लाल नंदलाल भी सफल

किराना दुकान संचालक का बेटा शिखर अग्रवाल शिखर पर, गरीब का लाल नंदलाल भी सफल

बिलासपुर. 18 जनवरी को घोषित हुए आईआईटी जेईई (मेन्स) के परीक्षा परिणाम में बिलासपुर के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। व्यापार बिहार के सेंट जेवीएस स्कूल के छात्र शिखर अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में ९९.९४ अंकों के साथ बिलासपुर टॉप किया है। प्रदेश में उनका दूसरा स्थान है। शिखर के पिता यदुनंदन नगर में किराना दुकान चलाते हैं। इसी प्रकार आदित्य पटेल ने ९९.६३ अंकों के साथ जेईई मेंन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इसके अलावा गांव के गरीब किसान के बेटे नंदलाल ने भी ९१.२२ अंकों के साथ जेईई मेंस क्लीयर की है।

क्या बोले टॉपर शिखर
मैने हमेशा अपने वीक प्वाइंटों पर फोकस किया, रेगुलर टेस्ट दिए और संयम के साथ जेईई मेंस की तैयारी की। परिवार के लोगों ने काफी मोटीवेट किया और आकाश इंस्टीट्यूट के सर लोगों ने मेहनत की और करवाई।
शिखर अग्रवाल

अच्छे मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत जरुरी
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी भागडेकर ने कहा, मेरी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और मेरे सर लोगों का हाथ है। अच्छे मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत सेें सफलता निश्चित मिलती है।
साक्षी भागडेकर

किसान का लाल, नंदलाल हुआ सफल:
अंबिकापुर के एक छोटे से गांव का रहने वाला गरीब किसान का बेटा नंदलाल ने जेईई मेंस की परीक्षा ९१.२२ अंकों के साथ पास की। गरीबी के बावजूद नंदलाल इंजीनियर बनना चाहता है। वह शहर के करियर प्वाइंट इंस्ट्ीयूट में अध्ययनरत है, परिवार की माली हालत को देखते हुए संस्था द्वारा उसके रहने खाने और पढ़ाई की नि:शुल्क व्यवस्था कराई गई है।
किराना दुकान संचालक का बेटा शिखर अग्रवाल शिखर पर, गरीब का लाल नंदलाल भी सफल
जेईई (मेन्स) में बिलासपुर के छात्रों का प्रदर्शन:
1. शिखर अग्रवाल (99.94)
2. आदित्य एस पटेल (99.63)
3. नरहरि सेट्टी (99.60)
4. अरविंद कुमार (99.56)
5. गौरव गुप्ता (99.44)
6. एमबी साई आदित्य(99.36)
7. केएस पटेल (99.33)
8. रोहित गुप्ता(99.26)
9. के विवेक (99.11)
10. हर्ष (98.63)
11. साहिल चोपाडे(98.47)
12. साक्षी भागडेकर (98.19)
13. लवेश गोयल (98.15)
14. अशवंथ (98.01)
15. मोमिता नंदी (97.51)
16. एशले माव (97.28)
17. रौनक महापात्रा (97.14)
18. सिद्वार्थ मिश्रा (97.05)
19. सुमित नायक (96.84)
20. आयुषि पांडेय (96.19)
21. मौली गुप्ता(95.93)
22. आदित्य (95.87)
23. दीपांशु यादव(95.55)
24. श्रीधर तिवारी (94.82)
25. आशिष कुमार (94.62)
26. अभय यादव(94.05)
27. मोहनिश जयराम (93.49)
28. अभिषेक कुमार (93.08)
29. तुषार गुप्ता (92.51)
30. आदित्य राजनारायण(92.44)
31. आशुतोष जयसवाल (92.1)
32. नविंदर (92.67)
33. प्रियांश शर्मा(92.25)
34. आदर्श कुमार झा (91.83)
35. आयुष कौशिक (91.25)
36. प्रियांश आनंद(91.22)
37. अनुराग टोप्पो (91.38)
38. नंदलाल(91.22)
39. सृजन शर्मा (90.78)
40. आदित्य कुमार दुबे (90.72)

कॅरियर पाईंट के 43 छात्रों का पहले ही प्रयास में चयन
कॅरियर पाईंट बिलासपुर की दयालबंद शाखा के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा जिसमें सर्वाधिक 43 विद्यार्थी प्रथम प्रयास में ही चयनित हुए हैं, जिसमें सर्वाधिक 99.7 परसेन्टाईल रहा। इन विद्यार्थियों ने कॅरियर पॉईट के 2 साल के फाउन्डेशन कोर्स में शिक्षा प्राप्त की जिससे उन्हें यह महती सफलता अर्जित हुई। सफल होने वाले विद्यार्थियो में आदित्य पटेल, एम. बी. साई आदित्य, हर्ष चिचड़, सुमित नायक, आयुशी पान्डेय, अभिषेक कुमार डडसेना, नविन्दर सिंह हूरा, आदित्य राज नारायण साहू, प्रियांश शर्मा, आशुतोष जयसवाल, अनुराग टोप्पो, प्रियांशु आनंद, नंदलाल, रोहित गुप्ता, गौरव गुप्ता, अरविंद कुमार, नरहरीसेट्टी, विगनेश, साहिल चोपड़े, अशवंथ, मोहनिश जयराम, संगिथ, श्रेय पटेल आदि विद्यार्थियों ने संस्थान का नाम गौरांवित किया है।
छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स और करियर पॉईंट के संचालक को दिया। वहीं करियर पॉईंट के संचालक सुरिन्दर सिंह चावला एवं किरणपाल सिंह चावला ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि ये वद्यार्थियों का अथक प्रयास, अनुशासन, उत्कृष्ठ एवं अनुभवी शिक्षको की मेहनत का ही परिणाम है।

कोटा की पाठ्यसामग्री बिलासपुर में कराते हैं उपलब्ध:
करियर प्वाइंट संचालकों की माने तो छात्रों को संपूर्ण पाठ्यसामग्री कोटा में पदस्थ विशेषज्ञ मंडल द्वारा निर्मित है। इन्हीं स्टडी मटेरियल टेस्ट सीरीज़, डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम शीट की सहायता से विगत कई वर्षों से विद्यार्थी महती सफलता प्राप्त कर रहे है। वर्तमान में संस्था में कक्षा ग्यारहवीं में जा रहे विद्यार्थियों हेतु एक वर्षीय एवं द्विवर्षीय फाउण्डेशन कोर्स तथा कक्षा बारहवी में जा रहे विद्यार्थियों एक वर्षीय फ्रैशर कोर्स में प्रवेश प्रारंभ हैं। करियर पॉईंट में बाहर से आने वाले विद्यार्थियों हेतु संस्था के स्वयं के वातानुकुलित हॉस्टल एवं शाकाहारी मेस एवं कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध है। गल्र्स हॉस्टल संस्थान के अंदर ही स्थित है जिसमें प्रत्येक गल्र्स हॉस्टल में लेडीज हॉस्टल वार्डन के द्वारा छात्राओं की देख-भाल की जाती है।

18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए:
आकाश इंस्टीट्यूट के करीब 98 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसमें से शिखर अग्रवाल ने जिले में टॉप भी किया है। संस्था प्रमुख आकाश अग्रवाल, हेड विवेक सिंह ने सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाइयां दी हैं।
.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो