ये भी पढ़ लें- सावन के हर सोमवार को ऐतिहासिक फैसले ले रही मोदी सरकार, 90 वे के दशक में हुई बर्बरता का दर्द कश्मीरी ब्राह्मण बुजुर्ग महिला से सुनिए जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के गौरेला, पेंड्रा और मरवाही कांग्रेस पदाधिकारियों का एक वाट्सएप गु्रप बनाया गया है। ग्रुप में मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष व कई मंत्री भी जुड़ हुए हैं। किसी भी सूचना व कार्यक्रम की जानकारी इसी ग्रुप के माध्यम से पदाधिकारियों को दी जाती है। इस गु्रप में महिला पदाधिकारी भी जुड़ी हुईं हैं। विगत मंगलवार को कांग्रेस जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने 4 से 5 व्हाट्सएप गु्रप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। गु्रप में जुड़े हुए कई कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ती जताई और पवन दुबे को तत्काल वीडियो डिलीट करने और माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन पवन दुबे ने न ही वीडियो डिलीट किया और न ही माफी मांगी।
ये भी पढ़ लें- धारा 370 पर सिंहदेव ने दिया ऐसा बयान, लोग बोले बाबा हमें आपसे ये उम्मीद न थी वीडियो डालने के बाद मामले की शिकायत जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों से की गई। वीडियो को लेकर कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों को गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने मिलकर गौरेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया कि उक्त कांग्रेसी नेता पूर्व में भी गु्रप में अश्लील वीडियो(
Kashmiri girls) पोस्ट कर चुका है। पोस्ट करने के बाद मांफी मांग लेता था और उसे माफ कर दिया जाता था।