script5 दिनों बाद किडनैपर्स की चुंगल से छूटा 6 साल का मासूम, मां से लिपटकर बोला- करते थे मारपीट और… | Kidnapped boy Virat Saraf come back home know full story | Patrika News

5 दिनों बाद किडनैपर्स की चुंगल से छूटा 6 साल का मासूम, मां से लिपटकर बोला- करते थे मारपीट और…

locationबिलासपुरPublished: Apr 26, 2019 01:32:32 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पांच दिनों बाद अगवा हुए 6 साल के मासूम विराट सराफ को पुलिस ने खोज निकाला है।

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पांच दिनों बाद अगवा हुए 6 साल के मासूम विराट सराफ को पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर सिविल लाइन थाना अंतर्गत जरहाभाठा में एक घर से विराट को खोज निकाला। इसके साथ दो आरोपी भी पकड़े गए हैं जिन्होंने विराट का अपहरण किया था।

crime news

पुलिस ने विराट को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।आरोपियों के चंगुल से निकाले गए अपहृत विराट जब अपने माता-पिता के घर पहुंचा तो उसने बताया कि चार लोग थे जो उसे कार में बैठाकर स्टेशन तरफ ले गए। वहां से एक घर में बंद करके रखे थे जहां उसे खाना नहीं दिया गया। सिर्फ बिस्किट देते थे और मारपीट करते थे। आरोपी उसे पापा से मिलाने की बात कहते थे, लेकिन मिलाया नहीं था।

crime news

crime news

तड़के 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो पहले लाल घर में महिला ने कहां यहां कोई नहीं रहता। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब खिड़की से देखा तो विराट दिख गया और पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले ही मुख्य आरोपी जेल से छूटकर वापस आया था।वह जरहाभाठा में अकेला रहता था। परिवार के लोग बिहार में रहते हैं।

विगत 5 दिनों से रो-रोकर सूख चुकी मां की आंखों में भी विराट को देखकर चमक लौट आई। विराट सकुशल है और उसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो