scriptदशहरा देखने गईं बहनों से छेड़छाड़ कर रहा था युवक भाई ने रोका तो सीने में घोंप दिया चाकू | Knife attack: Knife stabbed in the chest | Patrika News

दशहरा देखने गईं बहनों से छेड़छाड़ कर रहा था युवक भाई ने रोका तो सीने में घोंप दिया चाकू

locationबिलासपुरPublished: Oct 09, 2019 01:33:25 pm

Submitted by:

Murari Soni

Knife attack: कोनी क्षेत्र में बीती रात हुई वारदात, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल

Knife attack

Knife attack

बिलासपुर. शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खुलेआम चाकू (Knife attack)और अन्य हथियार लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में घूमते हैं और जब चाहे, जहां चाहे, किसी पर भी चला देते हैं। दिल दहला देने वाली एक और वारदात कोनी क्षेत्र में हुई जहां एक सनकी युवक ने पहले तो लड़कियों को छेड़ा और जब लड़कियों के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवनगर कोनी निवासी आकाश महानंद उम्र 26 वर्ष अपने रिस्तेदारों की लड़कियों (बहनों) को दशहरा दिखाने ले गया था। तभी आरोपी आनंदलाल सोनवानी मोटरसाइकिल से लड़कियों के पास पहुंचा और उनसे छेडख़ानी करने लगा। इस बीच लड़कियों का भाई आकाश महानंद ने आरोपी को रोका तो आरोपी आनंदलाल ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश के सीने में चाकू लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आकाश को सिम्स में भर्ती कराया गया हे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो