scriptमनाली में टूरिस्टों पर आई बड़ी आफत, प्रशासन पहुंचा न मिलिट्री, अटकी 3000 लोगों की सांसे | Landslide in Manali, 500 vehicles and 3,000 people stranded | Patrika News
बिलासपुर

मनाली में टूरिस्टों पर आई बड़ी आफत, प्रशासन पहुंचा न मिलिट्री, अटकी 3000 लोगों की सांसे

मनाली में लैंडस्लाइड, 500 गाड़ियां, 3000 लोग फंसे, महिलाएं-बच्चे भूख से बेहाल, बिलासपुर के 8 लोगों का परिवार भी जूझ रहा

बिलासपुरMay 17, 2019 / 08:30 pm

Murari Soni

Landslide in Manali, 500 vehicles and 3,000 people stranded

मनाली में टूरिस्टों पर आई बड़ी आफत, प्रशासन पहुंचा न मिलिट्री, अटकी 3000 लोगों की सांसे

. मनाली से मणि एरिया के तीन किलोमीटर आगे लैंडस्लाइड होने के कारण सड़क जाम

बिलासपुर. शनिवार को मनाली के मणि एरिया में हिम स्खलन होने के कारण भारी तादाज में टूरिस्ट सड़क पर फंस गए। 500 से अधिक गाडिय़ां सड़क पर दोपहर से खड़ी हुईं हैं। महिलाओं-बच्चों सहित 2500 से 3000 लोग भूखे प्यासे हैं। इसमें बिलासपुर से गया 8 लोगों का परिवार भी फंसा हुआ है।
बिलासपुर से राजेश दुसेजा, उनकी पत्नी सीमा दुसेजा, बेटा गौरव और बेटी गुनगुन साथ है। इसके अलावा उनके साडू का परिवार भी साथ है। राजेश दुसेजा ने पत्रिका से फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि मणि एरिया के तीन किलोमीटर अंदर हिमस्खलन हो गया और टूरिस्टों का काफिला सड़क पर फंस गया। प्रशासन और मिलेट्री का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है। खाने-पीने का सामान खत्म हो रहा है और लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
बिलासपुर के राजेश दुसेजा ने बताया कि दोपहर के समय जैसे ही हिमस्खलन हुआ तो मलवा सड़क पर आ गया। पहाड़ों के इस रास्ते में आगे पीछे जाने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। गाडिय़ंा फसी हुई हैं। प्रशासन को कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं है। आसपास खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जो सामान हम लेकर चले थे वह भी खत्म हो गया है। ऐसे में मदद की दरकार है।
Landslide in Manali, 500 vehicles and 3,000 people stranded
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो