scriptभालू-हाथी के बाद अब तेंदुए का आतंक, सात दिन में 13 बकरियों का किया शिकार | Leopard terror in gaurela pendra marwahi hunted 13 goats in seven days | Patrika News
बिलासपुर

भालू-हाथी के बाद अब तेंदुए का आतंक, सात दिन में 13 बकरियों का किया शिकार

जीपीए में हाथी और भालुओं के हमले से परेशान ग्रामीणों को अब तेंदुए ने डरा रखा है। तेदुंए ने एक हफ्ते में 13 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी दहशत है।

बिलासपुरAug 04, 2021 / 07:42 pm

Ashish Gupta

leopard.jpg

जंगल में परिजनों के साथ लकड़ी तोड़ने गए 8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

बिलासपुर. जीपीए में हाथी और भालुओं के हमले से परेशान ग्रामीणों को अब तेंदुए ने डरा रखा है। तेदुंए ने एक हफ्ते में 13 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी दहशत है। तेंदुआ को आधी रात को गांव में घूमते देखा गया है। तेंदुए को पड़कने के लिए वन विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पूरा मामला मरवाही वन रेंज के भाठा टिकरा गांव का है। मरवाही क्षेत्र के भाठा टिकरा गांव पहले से ही हाथी, भालू और जंगली जानवारों से प्रभावित है। यहां से आए दिन हाथियों और भालुओं के मूवमेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन अब एक तेंदुए ने भी गांव के आसपास डेरा डाल दिया है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी पर था अवैध संबंध का शक, इसलिए पति ने दी ऐसी मौत…सुनकर कांप गई रूह

ग्रामीण इतने डरे हुए हैं कि वो बरसात के दिनों में भी खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया तेंदुआ रात में बकरियों का शिकार करता है और दिन को भी लोगों के घर और खेतों के आसपास देखा जा रहा है। जिसकी शिकायत लगातार वन विभाग में किया जा रहा है लेकिन अफसरों द्वारा ध्यान दिया जा रहा है।

सात दिन से डेरा जमाए हुए हैं
28 जुलाई को पहली बार तेंदुआ इस गांव में देखा गया था। इसके बाद तेंदुए ने अलग-अलग दिन में 13 बकरियों को मार डाला। बकरी के मालिक ज्ञानसाय ने सरपंच के माध्यम से वन विभाग को भी सूचना दी थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की तरफ से अब तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उधर, बुधवार को भी एक ग्रामीण ने अपने खेत के आस-पास तेंदुए को देखा है।

यह भी पढ़ें: घरवालों ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दे दी जान

क्षेत्र में जंगली जानवरों का आंतक
जिले से आए दिन जंगली जानवारों के आतंक की खबरें सामने आती रहती हैं। यहां कुछ दिन पहले ही 3 हाथियों ने खूब उत्पात मचाया था और मरवाही वन रेंज के अलग-अलग गांव के कई घरों को तोड़ दिया था। इसके एक महीने पहले भालू ने हमला कर 2 ग्रामीणों को घायल कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो