scriptLike Jabalpur, Prayagraj flights also remained 4 days a week. | Bilaspur : जबलपुर की तरह प्रयागराज फ्लाइट भी सप्ताह में 4 दिन रहे | Patrika News

Bilaspur : जबलपुर की तरह प्रयागराज फ्लाइट भी सप्ताह में 4 दिन रहे

locationबिलासपुरPublished: Oct 15, 2023 01:14:55 pm

Bilaspur hindi news : रायपुर से दिल्ली का किराया रहता है। इससे बड़ी संख्या में यात्री प्लेन पकडऩा पसंद करेंगे।..

bilaspur_people.jpg
बिलासपुर. Bilaspur hindi news : हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एयर एलाइंस द्वारा दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर उड़ान को बहाल करने पर संतोष जताया है। इधर मांग की है कि प्रयागराज उड़ान को भी पहले की तरह सप्ताह में चार दिन चलाया जाए। इससे दिल्ली की सीधी उड़ान सप्ताह में चार दिन उपलब्ध रहेगी। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार और अलायंस एयर को बिलासपुर- दिल्ली सीधी उड़ान के लिए धन्यवाद तो दिया पर कहा कि जब तक बिलासपुर को देश के चारों दिशाओं में कम से कम एक महानगर तक सप्ताह में सातों दिन सीधी फ्लाइट नहीं मिलेगी, तब तक बिलासपुर अंचल के साथ न्याय नहीं होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.