बिलासपुर

देखिये कैसे धधक धधक का जल रहा इस बड़े शहर का जिला पंचायत आफिस

करीब 6 कर्मचारी आये आग की चपेट में। सभी अस्पताल में भर्ती। महत्वपूर्ण कागजात जले

बिलासपुरMay 24, 2019 / 02:57 pm

Murari Soni

देखिये कैसे धधक धधक का जल रहा इस बड़े शहर का जिला पंचायत आफिस

बिलासपुर. कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे कंपोजिट बिल्डिंग के पास बने जिला पंचायत के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग भभक उठी। देखते ही देखते आग ने भीषण रुप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली की तीन से चार कर्मचारी बाहर ही नहीं निकल पाए और लपटों के बीच फंस गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे जिला पंचायत कार्यालय बिलासपुर में रोज की तरह ऑफिस खुलते ही लोगों का आना जाना शुरु हो रहा था। कि जिला पंचायत सीईओ के चेंबर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग कौशल विकास, सोसल ऑडिट और जिला पंचायत अध्यक्ष के ऑफिस तक पहुंच गई। आग लगने पर तत्काल फायर ब्रिगेड को फोन किया गया।
आग की चपेट में चपरासी कलीम, ऑपरेटर अमन और दो अन्य कर्मचारी फंस गए। बिल्डिंग में लगे पेंट के कारण आग भभकने लगी और कर्मचारी झुलसने लगे। थोड़ी देर बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया और बिल्डिंग में फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। घायल कर्मचारियों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Home / Bilaspur / देखिये कैसे धधक धधक का जल रहा इस बड़े शहर का जिला पंचायत आफिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.