कोटा पुलिस के अनुसार ग्राम गोबरीपाट निवासी संगीता बंजारे पति संजय बंजारे गृहणी हैं। शनिवार दोपहर वह आंगन में बैठी थी। उनके पति घर के अंदर आराम कररहे थे। दोपहर करीब 3 बजे बाइक सवार 2 युवक उनके पास पहुंचे और पीने के लिए पानी मांगा। संगीता पानी लेकर पहुंची तो एक युवक ने उनका गला दबाकर गले से सोने की माला लूट लिया। आरोपी बाइक से ग्राम दैजा बीजा मार्ग की ओर भाग गए। संगीता ने घटना की सूचना पति को दी।संजय बाइकसे आरोपियों का पीछा करते ग्राम दैजा बीजा तक गए। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बाइक सवार दोयुवक गनियारी मार्ग की ओर गए हैं। आरोपियों का पता नहीं चलने पर संजय ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।