scriptइलाज करने आये इंदौर निवासी युवक की अरपा नदी के पास मिली लाश | Man dead body found in Arpa river who came to seek treatment | Patrika News

इलाज करने आये इंदौर निवासी युवक की अरपा नदी के पास मिली लाश

locationबिलासपुरPublished: Nov 07, 2020 06:57:18 pm

Submitted by:

CG Desk

– नदी में तैरती लाश की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और गोताखोरो की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव की पीठ पर एक बैग भी था।
 

Body

chhindwara

बिलासपुर . पुराने सरकंडा पुलिस में दोपहर उस समय लोग की भीड़ नदी में उमड पड़ी जब उन्होंने नदी में तैरती एक लाश देखी। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार युवक यहां निजी मेंटल हॉस्पिटल में अपना उपचार कराने पहुंचा था। पुलिस के अनुसार यह हत्या है या कुछ और यह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदी में तैरती लाश की सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची और गोताखोरो की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव की पीठ पर एक बैग भी था। बैग खोलने पर मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान महात्मागांधी मार्ग विजय स्तम्भ चौक देपालपुल इंदौर निवासी संदीप पिता नेमीचंद के रुप में हुई है। मृतक के बैग में पुलिस को मोबाइल नम्बर मिला जिसमें फोन करने पर मृतक के जीजा दिनेश चौहान से पुलिस की बात हुई।
जीजा दिनेश चौहान ने पुलिस को बताया कि मृतक का पत्नी से तलाक हो चुका था वह काफी सालो से अकेले ही रहता था। दिमागी हालत ठीक न होने के कारण उसका उपचार चल रहा था। मृतक के शरीर पर पुलिस को चोट के कोई निशान नहीं मिले है। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्ट मार्टम के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।
जांजगीर में चल रहा था उपचार
मृतक संदीप काफी सालो से जांजगीर चांपा के ओशो मधुबन फाउंडेशन स्थित मनोउपचार केन्द्र में अपना उपचार करा रहा था। संदीप की हालत ठीक न होने के बावजूद भी वह बिलासपुर किसके साथ व किस साधन से पहुंचा यह पुलिस जांच कर रही है।
जैन प्लाजा आया था उपचार कराने
पुलिस को पंचनाम के दौरान बिलासपुर जैन प्लाजा में मनोचिकित्सक डॉ. सतीष श्रीवास्तव की पर्ची मिली थी। पुलिस ने जैन प्लाजा जाकर डॉ से मुलाकात की तो पता चला, संदीप गुरुवार की दोपहर उनके पास पहुंचा था। संदीप ने उन्हें बताया कि उसके कानों में जोर जोर की आवाज आती सुनाई देती है। इस पर डॉ. सतीष श्रीवास्तव ने उन्हें किसी को अपने साथ लेकर आने की बात कर घर जाने को कहा था।
पुराने पुल के पास पानी में तैरता पुलिस को एक शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पंचनाम के दौरान मृतक की पहचान हो गई है मृतक नदी तक कैसे पहुंचा व उसकी मौत किन कारणों से हुई है, इसकी जांच चल रही है।
– जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी, सरकंडा

ट्रेंडिंग वीडियो