script

बस इतनी सी बात पर कर दिया पत्नी की हत्या, सास-ससुर पर भी जानलेवा हमला कर फरार आरोपी पकड़ाया

locationबिलासपुरPublished: Jun 07, 2019 01:23:03 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। हर क्षेत्र में आरोपी को तलाश रही को आरोपी गुरुवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिला।

murder

बस इतनी सी बात पर कर दिया पत्नी की हत्या, सास-ससुर पर भी जानलेवा हमला कर फरार आरोपी पकड़ाया

बिलासपुर/ सकरी. पत्नी खाना नहीं परोसती थी, मांगने पर हर विवाद करती थी। , इसलिए पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने आए सास, ससुर को भी नहीं छोड़ा। यह खुलासा सकरी अटल आवास में बुधवार रात पत्नी पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारने और सास-ससुर पर जानेवाला हमला करने के मामले में पकड़ाए आरोपी ने किया। आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सकरी पुलिस के अनुसार अटल आवास निवासी मनोज सारथी पिता जैतराम सारथी ( 31) पत्नी बबीता सारथी ( 26), सिमरन उर्फ सिम्मी( 8) व पुत्र रिशु सारथी ( 6) के साथ रहता था। मनोज तेलीपारा स्थित एक जूता दुकान में काम करता था। पड़ोस में मनोज की सास प्रमिला बाई (45) और ससुर धन्नू सारथी
(50) रहते हैं। बुधवार को वह दोपहर डेढ़ बजे काम से वापस घर आ गया और सोने चला गया। पत्नी बबीता सुबह 9 बजे रोज की तरह सिंधी कॉलोनी स्थित घरों में काम पर गई और शाम साढ़े 6 बजे घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। मनोज घर जाकर चाकू लेकर वापस आया और बबीता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। बीच बचाव करने गए प्रमिला और धन्नू पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया। इधर घायल बबीता, प्रमिला और धन्नू को डॉयल 112 व संजीवनी 108 के कर्मचारियों ने सिम्स पहुंचा, जहां उपचार के दौरान बबीता की मौत हो गई।
बहन के घर जा रहा था
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। हर क्षेत्र में आरोपी को तलाश रही को आरोपी गुरुवार सुबह बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि घटना के बाद वह स्टेशन के आसपास छिपा था। सुबह लोकल ट्रेन से वह जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पलारी में रहने वाली बड़ी बहन के घर जाने वाला था।
रोज होता था विवाद
पूछताछ में आरोपी मनोज ने बताया कि हर दिन वह सुबह 10 बजे काम पर चला जाता था और रात 10 बजे घर आता था। तब जक पत्नी सो जाती थी। खाना परोसने के लिए कहने पर वह विवाद करती थी। बुधवार शाम साढ़े 6 बजे बबीता काम से लौटी तो उसने खाना नहीं परोसने का कारण पूछा। दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और चाकू से बबीता पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे सास व ससुर पर भी हमला कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो