scriptदीपावली पर लगा रहे थे दाव, पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों जुआरियों पर की कार्रवाईयां | Many Gamblers arrested in diwali night | Patrika News

दीपावली पर लगा रहे थे दाव, पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों जुआरियों पर की कार्रवाईयां

locationबिलासपुरPublished: Oct 28, 2019 07:29:53 pm

Submitted by:

Murari Soni

Many Gamblers arrested: दीपावली पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया और सैकड़ों जुआरियों को दबोचा।

दीपावली पर लगा रहे थे दाव, पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों जुआरियों पर की कार्रवाईयां

दीपावली पर लगा रहे थे दाव, पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों जुआरियों पर की कार्रवाईयां

दीपावली पर लगा रहे थे दाव, पुलिस ने अभियान चलाकर सैकड़ों जुआरियों पर की कार्रवाईयां

बिलासपुर. दीपावली पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया और सैकड़ों जुआरियों को दबोचा। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले 7 थानों में लगभग 267 लोगों पर कार्रवाई की गई। दिवाली पर पुलिस की छापामार कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप की स्थिती रही। पुलिस को जहां भी सूचना मिली पुलिस ने जुआ पड़ पर छापामार कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक तोरवा थाना अंतर्गत 3 प्रकरण में 13 आरोपियों से 15000 रुपये जप्त किये गए, थाना सरकंडा में 21 प्रकरण में 71 आरोपियों से 37250 रुपये, थाना कोतवाली अंतर्गत 20 प्रकरण में 75 आरोपियों से 44900 हजार, थाना सीपत अंतर्गत 5 प्रकरण में 20 आरोपियों से 5700 रुपये, थाना सिविल लाइन अंतर्गत 3 प्रकरण में 12 आरोपीयो से 4970 रुपये, थाना तारबाहर अंतर्गत 6 प्रकरण में 20 आरोपीयो से 3140 रुपये तो वही थाना सिरगिट्टी अंतर्गत 11 प्रकरण में 56 आरोपियों से 77800 रुपये जप्त किये गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो