scriptराजस्व मंडल के नए सचिव टोप्पो, जिपं के सीईओ का तबादला, जीपीएम के कलेक्टर समेत कई अफसर बदले | Many IAS officers transferred in Chhattisgarh, See here full list | Patrika News

राजस्व मंडल के नए सचिव टोप्पो, जिपं के सीईओ का तबादला, जीपीएम के कलेक्टर समेत कई अफसर बदले

locationबिलासपुरPublished: Dec 30, 2020 08:28:53 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश- जीपीएम जिला बनने के 11 महीने में तीन कलेक्टर बदले

IAS Transfer

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के प्रभार बदले, यहां देखिए डिटेल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर के नए सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को पदस्थ किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर का तबादला हो गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही की नई कलेक्टर नम्रता गांधी होंगी। जीपीएम जिला बनने के 11 माह के अंतराल में गांधी तीसरी कलेक्टर होंगी। जीपीएम के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सहायक कलेक्टर स्थानांतरित किए गए हैं। मुंगेली जिपं.सीईओ को बिलासपुर में अपर कलेक्टर बनाया गया है।
दौलत के लालच ने किया जीजा को अंधा, रुपए लेकर साली की दो युवकों से करा दी शादी, दीदी ने भी की मदद

सामान्य प्रशासन सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश सुकुमार टोप्पो को छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर में सचिव पदस्थ किया गया है। बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला पंचायत सीईओ हरीश एस. को बिलासपुर जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। मुंगेली जिला पंचायत की सीईओ नुपूर राशि पन्ना को अपर कलेक्टर बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
पीपल के पेड़ पर 2 विशाल अजगर को देख डर गए लोग, भगाते समय दोनों घर में घुसे तो मच गया हड़कंप

जीपीएम में 11 माह में 3 कलेक्टर
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला की स्थापना 10 फरवरी 2019 को हुई थी। इस 11 माह के कार्यकाल में सबसे पहले शिखा राजपूत तिवारी, डोमन सिंह एवं अब नम्रता गांधी तीसरी कलेक्टर होंगी। जीपीएम के कलेक्टर डोमन सिंह को महासमुंद का कलेक्टर बनाया गया है। जीपीएम के अपर कलेक्टर अजीत वसंत को राजनांदगांव जिले का सीईओ व सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को धमतरी जिपं. का सीईओ बनाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो