scriptजशपुर की जैव विविधता को संरक्षित करने मैराथन का हुआ आयोजन, शामिल हुए लोग | Marathon organized to preserve biodiversity of Jashpur, people partici | Patrika News

जशपुर की जैव विविधता को संरक्षित करने मैराथन का हुआ आयोजन, शामिल हुए लोग

locationबिलासपुरPublished: May 23, 2022 12:45:20 am

Submitted by:

SUNIL PRASAD

संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा जशपुर की जैव विविधता पूरे देश से भिन्न, इसे संरक्षित करने की जरूरत

jashpur News

शामिल हुए जशपुर और कुनकुरी विधायक, और जिले के अधिकारी।

जशपुरनगर. रविवार २२ मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर जशपुर की जैव विविधताओं को संरक्षित करने का संदेश देने एवं जिले के लोगों खासकर बच्चों और युवाओं में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर परिसर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित इस मैराथन दौड़ को संसदीय सचिव एवं कुनकुरी यूडी मिंज एवं जशपुर विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, डीएफओ जितेंद्र कुमार उपाध्याय, सहायक आयुक्त बीके राजपूत, डीईओ जेके प्रसाद, नगर सेनानी योग्यता साहू, मनीष टोप्पो, विनोद गुप्ता, मनमोहन गुप्ता, सरीन राज, गोपाल सोनी, निर्मल सिंह, रूद्रदामन पाठक समेत विभागों के जिला अधिकारी एवं कई स्कूल के छात्र-छात्राओं समेत आत्मानंद स्कूल बच्चे भी शामिल हुए। मैराथन दौड़ कलेक्टर परिसर से आरम्भ होकर महाराजा चौक, बस स्टैण्ड से पुरानी टोली, जेल बागान होकर रणजीता स्टेडियम में समाप्त हुआ। समापन अवसर पर संसदीय सचिव यूडी मिंज ने कहा की जशपुर की जैव विविधता पूरे देश से भिन्न है, यहां तीन प्रकार का जलवायु है 0 से लेकर 45 डिग्री टेम्प्रेचर है। इसके साथ ही कई प्रकार के वाटरफॉल हैं, फल हैं, वनस्पति है, औषधीय पौधे हैं, स्वर्ग से सुन्दर जशपुर को संरक्षित इन्हें संरक्षित करना है और इसका प्रचार करना, सभी को बताना है यह हमारी सम्पदा है सभी को मिल जुल कर इसका संरक्षण करना है, और सभी को इसके लिए प्रेरित करना है।
कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी प्रकार से हमें अपने परिवेश के विविधताओं का संरक्षण करना है इसमें सबसे अधिक भागीदारी बच्चों की होनी चाहिए। हमें आगे बढक़र नदी, तालाब, जंगल, पहाड़ सभी का संरक्षण करना है, लोगों को प्रेरित भी करना है। मिट्टी से लेकर आसमान तक संरक्षित करना है इस दिशा में कोशिश करना है। हमें पौधे लगाना है और पेड़ों को बचाना है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पर्यावरण को खतरा प्लास्टिक से हो रहा है सभी को कोशिश करनी चाहिए कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें। डी एफ ओ जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस ब्रम्हाण्ड में रहने वाले जीव जंतु हमारे सहचर हैं, सभी सजीवों में बुद्धिमान मनुष्य है इसलिए सबसे अधिक जिम्मेदारी भी मनुष्य की है हम सबकी है इसी से जैव विविधता का संरक्षण होगा।
ब्रम्हाण्ड में रहने वाले जीव जंतु हमारे सहचर: इस अवसर विधायक विनय भगत ने कहा कि जशपुर बहुत सुंदर ह, यहां की सुंदरता, जैव विविधता, जंगल, पानी को सुरक्षित करना है। आप सभी को अपने आस पास, अपने रिश्तेदार सभी परिचितों को को बताना है कि हम कैसी जगह पर हैं, और हमारे जिले में क्या है। मै आपको बताना चाहता हूं, कि जो हमारे पास है वह किसी और स्थान पर नहीं इस लिए सभी को पर्यावरण जैव विविधता का संरक्षण करने में आगे आना है।
फोटो प्रदर्शनी आयोजित : जैव विविधता दिवस पर रविवार को जशपुर वनमंडल परिसर में फोटो प्रदर्शन किया गया जिसमें जशपुर जिले में मिलने वाली तितलियों, बड्र्स, जानवर हाथी और अन्य वन्य प्राणी, जंगल, पेड़ पौधे, झरने, नदी, पहाड़, अन्य जीन जन्तु आदि पर फोटो प्रदर्शन के लिए लगाए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो