scriptमरवाही में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक , मस्तूरी में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक | Marwahi more women voters than men | Patrika News

मरवाही में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक , मस्तूरी में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक

locationबिलासपुरPublished: Nov 12, 2018 07:53:07 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

सात विधानसभाओं में 14 लाख 79 हजार 701 मतदाता

Marwahi more women voters than men

मरवाही में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक , मस्तूरी में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक

बिलासपुर. मरवाही विधानसभा क्षेत्र जिले में एकमात्र एेसा विधानसभा है जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। वहीं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में जिले के अन्य विधानसभाओं से सबसे अधिक मतदाता है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 लाख 79 हजार 701 मतदाता है। जिले में १782 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
2 नवंबर 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची के पूरक सूची 2 के अनुसार जिले में 7 लाख 48 हजार 209 पुरूष मतदाता और 7 लाख 31 हजार 387 महिला मतदाता है । 105 अन्य मतदाता है। मरवाही विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 83 हजार 868 मतदाता है। जिसमें 90 हजार 323 पुरूष और 93 हजार 542 महिला मतदाता है। 237 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विधानसभा क्षेत्र कोटा में एक लाख 98 हजार 546 मतदाता है। जिनमें 99 हजार 394 पुरूष और 99 हजार 142 महिला मतदाता है। 263 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र तखतपुर में 2 लाख 22 हजार 883 मतदाता है। जिनमें एक लाख 13 हजार 700 पुरूष और एक लाख 9 हजार 172 महिला मतदाता है। 281 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में एक लाख 74 हजार 609 मतदाता है। जिनमें 88 लाख 843 पुरूष और 85 हजार 760 महिला मतदाता है। जो 192 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में 2 लाख 17 हजार 898 मतदाता है। जिनमें एक लाख 9 हजार 373 पुरूष और एक लाख 8 हजार 506 महिला मतदाता 226 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 11 हजार 315 मतदाता है। जिनमें एक लाख 8 हजार 399 पुरूष और एक लाख 2 हजार 896 महिला मतदाता 250 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 70 हजार 582 मतदाता है। जिनमें एक लाख 38 हजार 177 पुरूष और एक लाख 32 हजार 369 महिला मतदाता है जो 333 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो