scriptइन लड़कों का हौसला तो देखिए, बेधड़क नाबालिग लड़कियों के घर पहुंचे और उनके माता-पिता के सामने ही कर दी ये हरकत | Molestation: Flirting with two minor girls in Bilaspur | Patrika News

इन लड़कों का हौसला तो देखिए, बेधड़क नाबालिग लड़कियों के घर पहुंचे और उनके माता-पिता के सामने ही कर दी ये हरकत

locationबिलासपुरPublished: Sep 16, 2019 10:00:27 pm

Submitted by:

Murari Soni

Molestation: सीपत व मारवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 2 किशोरियों से आरोपियों ने छेड़खानी की

बिलासपुर. सीपत व मारवाही थाना क्षेत्र में रहने वाली 2 किशोरियों से आरोपियों ने छेडख़ानी की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सीपत पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी छात्रा है। रविवार रात करीब 12 बजे उसके घर कृष्णा नायक नाम के युवक ने दरवाजा खटखटाया।
दरवाजा खोलने पर कृष्णा ने किशोरी से छेडख़ानी की। शोर मचाने पर परिजन जाग गए। परिजनों ने कृष्णा को घर जाने की सलाह दी, लेकिन आरोपी कृष्णा बाज नहीं आया और परिजनों के सामने किशोरी से छेडख़ानी करने लगा। जैसे तैसे परिजन उसे घर भेजे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
वहीं दूसरी घटना मरवाही थाना क्षेत्र में 10 सितंबर को हुई। थाना क्षेत्र के 1 गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोर घर में अकेली थी। तभी गणेश पनिका घर में घुसा और किशोरी से छेडख़ानी की। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो