scriptMonsoon deviated, humidity and heat increased due to continuous sunshi | मानसून भटका,लगातार धूप खिलने से बढ़ी उमस और गर्मी, इधर खेत सूखने लगे , किसानों की बढ़ी चिंता | Patrika News

मानसून भटका,लगातार धूप खिलने से बढ़ी उमस और गर्मी, इधर खेत सूखने लगे , किसानों की बढ़ी चिंता

locationबिलासपुरPublished: Aug 31, 2023 11:19:08 pm

Submitted by:

KAMLESH RAJAK


बिलासपुर. मौसम के कई दिनों से भटकने के कारण शहर समेत आसपास के क्षेत्र में लगातार धूप खिलने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। धान की फसल के लिए बोआई के बाद अगस्त महीने के अंत तक जितना वर्षा का जल चाहिए था वह नहीं मिलने से फसल चौपट होने की चिंता किसानों को सता रही है। मौसम विभाग ने लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

मानसून भटका,लगातार धूप खिलने से बढ़ी उमस और गर्मी, इधर खेत सूखने लगे , किसानों की बढ़ी चिंता
मानसून भटका,लगातार धूप खिलने से बढ़ी उमस और गर्मी, इधर खेत सूखने लगे , किसानों की बढ़ी चिंता
गुरुवार को सुबह की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई। इससे पहले पिछले 15 दिनो से बारिश नहीं के बराबर होने के कारण लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में पहली बार पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ। गुरुवार को शहर और आसपास के क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस और गर्मी बढ़ गई। लोग इससे हलाकान रहे और चेहरे को ढांकने स्कार्फ और गमछे से ढांककर निकलते रहे। लगातार धूप खिलने और बारिश नहीं होने से जुलाई महीने में धान की खेती करने वाले किसानों के लिए चंता बढ़ गई है। धान की फसल के लिए जितने पानी की जरूरत है वह अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह तक नहीं मिलने से अब स्थिति और चिंताजनक हो गई है।गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.