scriptतीन दिन देरी से केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने स्थिति बदलने के दिए संकेत | Monsoon likely to reach Kerala by June 3 | Patrika News

तीन दिन देरी से केरल पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने स्थिति बदलने के दिए संकेत

locationबिलासपुरPublished: Jun 03, 2021 09:51:01 pm

Submitted by:

CG Desk

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

mausam_alert.jpg

pre monsoon rain in katni

बिलासपुर . छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून को खत्म हो गया। पश्चिमी हवाओं की गति दक्षिण अरब सागर में बढ़ने के बाद 3 जून तक मानसून केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने इससे प्रदेश की स्थिति बदलने के संकेत दिए हैं।
READ MORE : प्रेग्नेंट युवती के मौत होते ही अस्पताल से भागा प्रेमी, गलत नाम से कराया था भर्ती

चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर बनामौसम विभाग वैज्ञानिक एचपी चंद्रा (Meteorological Department Scientist HP Chandra) ने बताया कि, हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थित है। गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा अथवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
READ MORE : प्रधानमंत्री पर सरकारी अधिकारी ने किया आपत्तिजनक पोस्ट, भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा ठीक नहीं किया…

मानसून इस बार तय समय से तीन दिन देरी से गुरुवार को केरल पहुंच (Monsoon reached Kerala on Thursday) गया। सुबह 11 बजे दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा। आईएमडी के महानिदेशक एम महापात्र ने यह जानकारी दी है। इससे पहले मौसम विभाग ने 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी। हालांकि निश्चित समय पर मानसून ने दस्तक नहीं दी। लेकिन अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। वहीं केरल में 3 दिनों से प्री-मानसूनी बारिश हो रही है। राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान में बताया है कि इस बार मानसून सामान्य से अच्छा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो