scriptमानसून की बारिश ने लगा दी सावन की झड़ी, अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बरसेंगे बादल | Monsoon: rain alert for next 24 hours | Patrika News

मानसून की बारिश ने लगा दी सावन की झड़ी, अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बरसेंगे बादल

locationबिलासपुरPublished: Jul 03, 2019 11:45:57 am

Submitted by:

Murari Soni

Monsoon: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश(rain alert)की संभावना जताई है। इसके असर से पारा भी गिरकर 27 डिग्री पर पहुंच गया है।

Monsoon: rain alert for next 24 hours

मानसून की बारिश ने लगा दी सावन की झड़ी, अगले 24 घंटे तक ऐसे ही बरसेंगे बादल

बिलासपुर. मानसून(Monsoon)की बारिश ने पिछले 48 घंटों से मानो सावन की झड़ी लगा दी है। अगले 24 घंटे तक बादल के ऐसे ही बरसने(rain alert)के आसार हैं। रविवार की शाम से मानसून ने करवट बदली है और यह पूरी तरह से भिगोने को तैयार हंै। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। इसलिए इसका खासा प्रभाव पूरे प्रदेश पर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके असर से पारा भी गिरकर 27 डिग्री पर पहुंच गया है।
read more-उमड़-घुमड़ कर बरसे बदरा, मानसून की पहली बारिश में तालाब बन गईं शहर की सड़कें

Monsoon: rain alert for next 24 hours
बिलासपुर में मानसून की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के चेहरे रविवार की शाम से खिल गए। बारिश का सिलसिला तब से लगातार जारी है। कभी रुक कर तो कभी तेज बारिश लगातार हो रही है। मानसून के इस वर्ष करीब 15 दिन लेट आने से शहर मेें अबतक करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। जबकि प्रदेश का आंकड़़ा तो 43 फीसदी कम का है। इस महीने तीन सिस्टम बनने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके प्रभाव से जुलाई व अगस्त महीने में 800 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन दो महीने मेंं ही दो मानसून(Monsoon) की दो तिहाई बारिश प्रति वर्ष होती है। इस वर्ष 1150 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना(rain alert)जताई गई है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 97 प्रतिशत है।
शहर- अधि. न्यूू
बिलासपुर- 27.6-24.7
रायपुर- 25.7-24
अंबिकापुर- 29.9-24
पेंड्रारोड़- 28.3-21.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो