बिलासपुर

दिल दहला देने वाली वारदात, चार साल की मासूम बच्ची को फंदे पर लटकाने के बाद मां ने भी लगा ली फांसी

ऐसी क्या मजबूरी की मां कि ने ही फूल सी बच्ची को फांसी से लटका दिया और खुद झूल गई

बिलासपुरMar 24, 2019 / 09:51 am

BRIJESH YADAV

बिलासपुर. पेण्ड्रा थानांतर्गत ग्राम पनकोटा में शनिवार को महिला ने 4 साल की बेटी को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पेण्ड्रा पुलिस के अनुसार ग्राम पनकोटा निवासी छत्तर सिंह मजदूर है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व कोरबा निवासी मानकुंवर (27) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की 4 साल की बेटी ममता उनके साथ रहती थी। छत्तर सिंह की मानसिक स्थित ठीक नहीं होने पर मान कुंवर बच्ची के साथ 4 महीने पूर्व मायके चली गई थी। परिजनों और रिश्तेदारों की समझाइश के बाद वह कुछ दिनों पूर्व वापस ससुराल आ गई। शनिवार को छत्तर सिंह और उसके परिवार के सदस्य मजदूरी करने चले गए थे। घर में मानकुंवर और ममता थे। मानकुंवर ने पहले 4 साल की बेटी को फंदे पर लटकाया और बाद में खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को परिजन मजदूरी कर घर पहुंचे तो मां-बेटी की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.