scriptबेटी की शादी के सजाए थे सपने, बेटी ने कर लिया प्रेम विवाह, महिला पीने लगी शराब, अंत में लगा ली फांसी | Mother hangs herself due to daughter's love marriage | Patrika News

बेटी की शादी के सजाए थे सपने, बेटी ने कर लिया प्रेम विवाह, महिला पीने लगी शराब, अंत में लगा ली फांसी

locationबिलासपुरPublished: Feb 24, 2020 10:14:16 pm

Submitted by:

Murari Soni

Mother hangs herself: मरवाही के ग्राम देवरीदांड में रविवार को महिला ने लगाई फांसी

बेटी की शादी के सजाए थे सपने, बेटी ने कर लिया प्रेम विवाह, महिला पीने लगी शराब, अंत में लगा ली फांसी

बेटी की शादी के सजाए थे सपने, बेटी ने कर लिया प्रेम विवाह, महिला पीने लगी शराब, अंत में लगा ली फांसी

बिलासपुर. बेटी की शादी के लिए मां ने बर्तन और अन्य उपहार खरीदकर रखे थे। बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया। गम में मां शराब सेवन करने लगी। नानी बनने के बाद भी नाती की छ्_ी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के गम में महिला ने फांसी लगा ली। घटना मरवाही के ग्राम देवरीदांड में हुई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
मरवाही पुलिस के अनुसार ग्राम देवरीदांड निवासी बेलमति बाई यादव पति पूरन यादव ( 37) मजदूर थी। उसका पति पूरन ट्रैक्टर चालक हैं। बेलमति की 1 बेटी है। बेटी की शादी के लिए बेलमति ने बर्तन और अन्य उपहार खरीदकर रखे थे। बेटी ने कोरबा के पसान क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से 3 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से बेलमति बाई शराब सेवन करने लगी थी। कुछ दिनों पूर्व बेलमति की बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। बेटी के घर छ_ी कार्यक्रम था। बेलमति ने बेटी की शादी में कुछ नहीं दे पाने के बदले उसने छ_ी में बर्तन , टीवी , आलमारी और अन्य सामान खरीदकर देने की बात पति से की थी। करीब 3 दिनों पूर्व उसने बेटी को देने के लिए बर्तन भी खरीदे थे, लेकिन टीवी, आलमारी और अन्य सामान नहीं खरीदपाने के कारण वह दुखी थी। साथ ही बेटी के ससुराल में छ_ी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के कारण गम में वह लगातार शराब सेवन कर रही थी। रविवार को पूरन ट्रैक्टर चलाने चला गया था। बेलमति घर पर थी और सुबह से शराब पी रही थी। उसने कमरे में फांसी लगा ली। शाम करीब सवा 4 बजे ग्रामीणों ने उसकी लाश कमरे में रस्सी से लटकते देखी और मोबाइल से सूचना पूरन को दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद मच्र्युरी भिजवाया। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो