scriptहिस्ट्रीशीटर ममेरे भाई की हत्या का आरोपी 3 दिनों तक घूम-घूमकर पी शराब, फिर कर दिया सरेंडर | Murder accused surrendered | Patrika News

हिस्ट्रीशीटर ममेरे भाई की हत्या का आरोपी 3 दिनों तक घूम-घूमकर पी शराब, फिर कर दिया सरेंडर

locationबिलासपुरPublished: Oct 16, 2019 11:04:52 am

Submitted by:

RAJEEV DWIVEDI

11 अक्टूबर को किलावार्ड पचरीघाट में दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने आरोपी को किया सिम्स में एडमिट

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीजों की जान को खतरा, इलाज करवाने गए तो ऊपर से गिरती है मौत

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में मरीजों की जान को खतरा, इलाज करवाने गए तो ऊपर से गिरती है मौत

बिलासपुर. कोतवाली अंतर्गत किलावार्ड पचरीघाट में 11 अक्टूबर को ममेरे भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने 3 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्र में घूम-घूमकर शराब पी। सोमवार को दोपहर उसने तारबाहर थाने के पास सरेंडर कर दिया। शराब के नशे में होने के कारण पुलिस ने आरोपी को सिम्स में एडमिट कर दिया है। जानकारी के अनुसार किलावार्ड पचरीघाट निवासी व हिस्ट्रीशीटर राजकुमार उर्फ राका यादव पिता राधेश्याम यादव की शुक्रवार की रात उसके फुफेरे भाई व राजेन्द्र नगर निवासी सुभाष यादव ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक की मां चन्द्रिका बाई का बयान दर्ज किया। उसने पुलिस को बताया कि किला वार्ड में उनके घर के पीछे आरोपी सुभाष का ससुराल है। वह हमेशा ससुराल आता-जाता था। सुभाष के साथ उसकी पत्नी भी आती-जाती थी। पिछले 5 वर्षों से राका का सुभाष से विवाद था। वह सुभाष की पत्नी से गाली गलौज करता था। सुभाष ने राका को कई बार समझाइश दी थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। शुक्रवार की रात सुभाष ससुराल आया था। वह शराब के नशे में था। उसने राका को घर से बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। राका घरपर नहीं था। करीब आधे घंटे के बाद राका दुर्गा विसर्जन देखकर वापस घर पहुंचा। घर के बाहर गली में सुभाष ने राका को रोक लिया और उसपर चाकू से पेट में 5-6 बार ताबड़तोड़ वार किया। हमले में राका की मौके पर मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद से फरार आरोपी सुभाष को पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी ने तारबाहर थाने के पास पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी को पुलिस कर्मियों ने तारबाहर थाने के संवेदना कक्ष में रखा। वह शराब के नशे में चूर था। बाक्स घूम-घूमकर पी शराब आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद वह भागना नहीं चाहता था, इसलिए कार से शहर में घूम-घूमकर शराब पी। घटना के बाद वह घर गया और वहां से कपड़े लेकर उसलापुर में परिचित के घर चला गया। अपने मित्र चैतराम उर्फ टोपी को सोने की 5 अंगूठियां उतारकर दी थी। वहां से सिरगिट्टी , कोटा और अन्य स्थानों पर तीनों दिनों तक लगातार शराब पी। सोमवार को सरेंडर करने वह तारबाहर थाने पहुंचा था। बाक्स स्थिति खराब होने पर किया सिम्स में भर्ती आरोपी शराब के नशे में चूर था। सरवाइकल बीमारी होने के कारण उसने गर्दन में पट्टा लगा रखा था। उसकी स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हिरासत में रखने के बजाए सिम्स लेकर गए। यहां डाक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस कर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो