शराब के नशे में हुए विवाद में गई जान : मृतिका पितो बाई के भाई त्रिलोचन डनसेना ने बताया कि 12:00 बजे इसे फोन के माध्यम से इसकी बहन पितो बाई उम्र 40 साल की मृत्यू हो जाने की जानकारी मिली, तब यह अपने बहन के घर ग्राम सिंगीबहार रायमुंडा गया तो देखा कि इसकी बहन का शव खाट में पड़ा था, उसके सीना, कनपटी, सिर, कान एवं गले के पास चोट के ताजा निशान थे तथा खून बह रहा था। प्रार्थी द्वारा अपने दामाद महेश प्रधान से घटना के संबंध में पूछने पर बताया कि रात्रि 8:00 बजे पितो बाई शराब के नशे में थी, महेश प्रधान द्वारा उसे शराब पीने से मना किया गया तो उसके साथ वह विवाद करने लगी। इस बात से नाराज होकर वह पितो बाई के बाल को पकडक़र दीवाल में सिर को ठेंसकर मारा तथा हाथ मुक्का से उसके सीने, कनपटी, सिर, कान एवं गले के पास कई बार मारने से उसकी मृत्यू हो गई।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना तपकरा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी महेश प्रधान को ग्राम सिंगीबहार रायमुंडा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी महेश प्रधान उम्र 50 साल निवासी सिंगीबहार रायमुंडा को २२ अप्रेल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्राण पखेरू उडऩे तक पत्नी के सिर को दीवार से मारा : दूसरी घटना ग्राम पंचायत सिंगीबहार के रायमुण्डा की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घर की दीवाल से टक्कर मार-मार कर पति महेश प्रधान उम्र 50 वर्ष निवासी रायमुण्डा ने अपनी पत्नी पितो बाई उम्र 45 वर्ष की हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की रात को बस्ती में घूम फिर के आने बाद दोनों में विवाद छिड़ गया और दोनों में लड़ाई होने के बाद शराब के नशे में पत्नी द्वारा विवाद करने से नाराज होकर, आरोपी पति ने घर की दीवार से टक्कर मार-मार कर अपने पत्नी की हत्या कर दी मामले में तपकरा पुलिस ने अपराधी को अपने गिरफ्त में ले लिया है।