सकरी पुलिस के अनुसार ग्राम पांड़ आवासपारा निवासी शैल बाई कोरी पति बृंदा कोरी (45) मजदूरी करती थी। गांव में वह पति के साथ रहती थी। पति के मानसिक रोगी होने के कारण वह उसकी देखरेख भी अकेले करती थी। 11 फरवरी को दोपहर 1 बजे शैलबाई ने पति को खाना दिया और थोड़ी देर में वापस आने और घर से कहीं नहीं जाने की बात पति से कहकर निकली थी। रातभर वह वापस घर नहीं आई। सुबह उसकी लाश घर के पास पैरावट में मिली। ग्रामीणों ने शैलबाई के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुआयना किया। गला घोंटने से मृतका के गले में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को मच्र्युरी भिजवाया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
देर रात तक नहीं मिला था शव
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे तक पैरावट में मृतका की लाश नहीं थी। रात में उनके घर के आसपास मृतका और दूसरे व्यक्तियों को भी नहीं देखा गया था।