उपचार के दौरान नवजात की मौत माँ लड़ रही जीवन का जंग, पेंड्रा रोड में रेलवे ट्रैक पर घायल मिली थी महिला
सिम्स में चल रहा था महिला का उपचार

बिलासपुर। कुछ दिन पूर्व पेंड्रा रोड रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में गर्भवती महिला मिली थी जिसका उपचार सिम्स में चल रहा था। बुधवार को सिम्स में भर्ती महिला के नवजात बच्चे की मृत्यु हो गई। वहीं महिला अब जीवन और मौत की जंग लड़ रही है। महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची कैसे घायल हुए इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है।
संदिग्ध और घायल अवस्था में महिला के मिलने से कई सवाल खड़े होते हैं। शहर के लोग लगातार इस घटना की निंदा कर रहे हैं वहीं मामले को लेकर अनेक अटकलें लगाई जा रही हैं। गर्भवती महिला को घायल अवस्था में ऐसे छोड़ना अमानवीय है। पुलिस भी लगातार मामले की जांच में लगी है और छानबीन कर अपराधी को खोजने की कोशिश कर रही है।
आपको बता दें कि रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में महिला के मिलने के बाद से गर्भवती महिला सिम्स में भर्ती थी और उसका उपचार चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को सिम्स में भर्ती गर्भवती महिला के नवजात शिशु की मृत्यु हो गई। इसके बाद से ही मामले में और सनसनी बढ़ गई है। शहरवासी भी यहीं सोच रहे हैं आखिर गर्भवती महिला इस हाल में कैसे पहुंची और उसका ये हाल किसने किया होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Bilaspur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज