scriptहाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और ससुराल में जली हुई मिली नई दुल्हन की लाश | Newly bride dies in fire in Bilaspur Chhattisgarh | Patrika News

हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और ससुराल में जली हुई मिली नई दुल्हन की लाश

locationबिलासपुरPublished: Jun 15, 2019 01:13:28 pm

Submitted by:

Murari Soni

संदिग्ध परिस्थितियों(Suspicious circumstances) में नवविवाहिता की मौत(New bride dies in fire), ससुराल के लोग बोले खाना बनाते समय लगी आग, पुलिस मामले की जांच(Police investigation) कर रही है।

Newly bride dies in fire in Bilaspur Chhattisgarh

हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी और ससुराल में जली हुई मिली महिला की लाश

बिलासपुर पत्रिका. ग्राम बनझोरका में आग लगने से एक नवविवाहिता की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि उसकी अचानक मौत की खबर आ गया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि महिला घर में खाना बना रही थी तभी हादसा हो गया और वह बुरी तरह झुलस गई।
13 जून को सुबह 5 बजे नव विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजनों ने उसे सिम्स में भर्ती किया था। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनझोरका में रहने वाली सोना बाई पति जियालाल यादव ( 22) का विवाह 1 महीने पूर्व हुआ था। मृतका का मृत्यु पूर्व कथन नहीं हुआ है। परिजनों ने पुलिस को बयान में बताया कि मृतका सोना बाई सुबह 5 बजे खाना बनाते समय झुलस गई थी। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-रूठी पत्नी को मनाने गया था पति तो ससुराल वालों ने कर दी मारपीट, निराश पति ने पेट्रोल डालकर कर खुद को लगा ली आग, मौके पर मौत

किशोर ने लगाई फांसी
बिलासपुर पत्रिका. ग्राम बिटकुली में गुरुवार को 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा ली। बिल्हा पुलिस के अनुसार ग्राम बिटकुली निवासी राहुल मरावी पिता तीजे राम मरावी बेरोजगार था। गुरुवार को राहुल के परिजन कोटा थानांतर्गत ग्राम दोबल में रहने वाले रिश्तेदार के घर छ_ी कार्यक्रम में चले गए थे। राहुल को भोजन देने के लिए उसके पिता तीजे राम ने गांव में रहने वाले छोटे भाई विजय को बताया था। गुरुवार सुबह 10 बजे बिलासपुर जाते समय विजय ने राहुल को भोजन करने के लिए घर जाने की बात कही थी। राहुल अपने चाचा के घर नहीं गया और घर में ही फांसी लगा ली। रात करीब साढे 9 बजे विजय राहुल को खाना खाने के लिए बुलाने गया तो फांसी के फंदे पर राहुल की लाश लटक रही थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो