scriptमापदण्ड पूरा नहीं करने वाले 125 को नोटिस 15 दिन में पूरा करने दिए निर्देश | Notice to 125 Institutions by Municipal Corporation in Bilaspur | Patrika News

मापदण्ड पूरा नहीं करने वाले 125 को नोटिस 15 दिन में पूरा करने दिए निर्देश

locationबिलासपुरPublished: Jun 06, 2019 03:26:22 pm

Submitted by:

Murari Soni

15 दिन के अन्दर मापदण्ड को पूरा करने का निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में कमियों को पूरा नहीं किया गया तो नगर निगम प्रशासन उनकी संस्थान को सील कर सकती है।

Notice to 125 Institutions by Municipal Corporation in Bilaspur

मापदण्ड पूरा नहीं करने वाले 125 को नोटिस 15 दिन में पूरा करने दिए निर्देश

बिलासपुर. अग्नि सुरक्षा का संबंधित मापदण्ड का पालन नहीं करने वाले 125 संस्थानों को नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। सभी को 15 दिन के अन्दर मापदण्ड को पूरा करने का निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में कमियों को पूरा नहीं किया गया तो नगर निगम प्रशासन उनकी संस्थान को सील कर सकती है। सूरत कोचिंग सेंटर में आगजनी के बाद नगर निगम ने प्रशासन ने चार टीमें बनाई है।
शहर के चारों जोन में इनके द्वारा होटल, मॉल, शापिंग काम्प्लेक्स, मॉल व टाकीजों जांच चल रही है। अब तक नगर निगम ने 460 संस्थानों की जांच कर चुकी है। पिछले एक सप्ताह तक जांच करने के बाद 125 लोगाों को नोटिस जारी की गई है। जिसमें स्पष्ट कर दिया गया है 15 दिन के अन्दर अग्नि सुरक्षा को लेकर जो कमियां पाई गई है उसे पूरा करें अन्यथा 15 दिन बाद संस्थान को नगर निगम सील कर सकती है। नगर निगम के भवन अधिकारी ने बताया 460 में अधिकांश संस्थानों में नियम का पालन करते नहीं पाया गया है। सभी को बारी बारी नोटिस जारी किया जा रहा है। चारों जोन में जांच चल रही है।
ननि के सभी भवनों में बनाया जाएगा वाटर हार्वेस्टिंग
नगर निगम आयुक्त ने नगर निगम के सभी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य कर दिया है। उन्होने एक आदेश निकालकर अफसरों से कहा जहां जहां नगर निगम के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग नहीं है वहां इसकी व्यवस्था कराई जाए। विकास भवन के पीछे वाटर हार्वेस्टिंग है लेकिन उसका पाइप टूट गया है। वहीं टाउन हाल में भी बनाया गया है। पाइप टूटने के काारण छत का पानी बाहर बहता रहता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो