शादी के नाम पर शिक्षिका से सालों तक शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या है पूरा मामला।
बिलासपुर
Published: May 23, 2022 06:02:07 pm
बिलासपुर। शिक्षिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शादी के नाम पर शारारिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जो पेशे से शिक्षिका है, उसने 21 मई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम तुलसी निवासी अजय टण्डन ने शादी करने का झांसा देकर उससे शारारिक संबंध बनाया फिर बाद में मुकर गया।
शिक्षिका ने पुलिस को बताया की आरोपी से उसका संपर्क से मोबाइल फोन के जरिए हुआ। जान पहचान बढ़ने के बाद आरोपी अजय टण्डन उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान 1 जुलाई 2020 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ शारीरिक संबध बना लिया, फिर बाद में लगातार शारीरिक संबंध बनता रहा। कोरोना काल में लॉकडाउन होने की वजह से विवाह नहीं हो सका था। जिसके बाद 31 मार्च 2022 को शिक्षिका ने आरोपी से शादी करने की बात कही। जिसपर आरोपी ने सीधे इंकार कर दिया और प्रार्थिया के घर आना-जाना बंद कर दिया। इसके बाद पीडिता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करा दी।
पीड़ित शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सरकंडा थाना में अजय कुमार टण्डन के विरूद्ध अपराध दर्ज किया। जिसके बाद 12 घंटों के भीतर ही उसे जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से गिरफ़्तार कर थाने लाया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया है और पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें