scriptVIDEO STORY : धान की खरीदी पर मार्कफेड की डीएमओ व कृषि उपसंचालक को घेरा | Paddy procurement centers were stopped from taking place | Patrika News

VIDEO STORY : धान की खरीदी पर मार्कफेड की डीएमओ व कृषि उपसंचालक को घेरा

locationबिलासपुरPublished: Jan 24, 2019 09:12:33 am

Submitted by:

Amil Shrivas

वॉटरशेड की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कृषि उपसंचालक आरजी अहिरवार को सदस्यों ने फिर आड़े हाथों लिया।

jila panchayat

VIDEO STORY : धान की खरीदी पर मार्कफेड की डीएमओ व कृषि उपसंचालक को घेरा

बिलासपुर. किसानों का धान खरीदी केंद्रों जगह नहीं होने पर लेना बंद कर दिय गया। धान का परिवहन नहीं होने से खरीदी केंद्रों से किसान वापस लौट रहे हैं। खरीदी केंद्रों में बारदाने का अभाव है। इन मुद्दों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने बुधवार को जिला विपणन संघ की जिला प्रबंधक शोभना तिवारी पर सवालों की झड़ी लगी तो वे निरुत्तर हो गई। वहीं वॉटरशेड की जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर कृषि उपसंचालक आरजी अहिरवार को सदस्यों ने फिर आड़े हाथों लिया।
तय समय से सवा घंटे विलंब से शुरू हुई जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक लगभग डेढ़ घंटे चलीं। जिला पंचायत के अध्यक्ष दीपक साहू की अध्यक्षता में पांच माह बाद जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक बुधवार को जिपं. सभाकक्ष में आयोजित की गई। पूर्व में यह बैठक 17 जनवरी को आयोजित की गई थी। लेकिन उस दिन शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरा होने की वजह से बैठक स्थगित कर दी गई थी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी फरिहा आलम सिद्दीकी ने बैठक की शुरूआत की।
इन मुद्दों पर भी चर्चा : सामान्य सभा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का भुगतान नहीं होने का मामला सदस्यों ने उठाया। मरवाही में जामवंत योजना, जिले के गांवों में विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं होने आदि पर सदस्यों ने चर्चा की गई।
आंकड़े गिनाने पर टोका-टाकी : कृषि उपसंचालक आरजी अहिरवार ने कृषि विभाग की उपलब्धियों के आकंड़े गिनाने पर अनेक सदस्यों ने बीच-बीच में टोक-टॉकी करते रहे। बीमित किसानों के बारे में उपसंचालक जानकारी देते रहे इस दौरान विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय ,जितेंद्र पांडे आदि ने राष्ट्रीय कृषि विकास बीमा योजना की चार साल से किसानों को बीमा राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया। इसी तरह बिल्हा जपं. अध्यक्ष गीताजंली कौशिक ने दो साल से बिल्हा विकासखंड में वॉटरशेड योजना की जानकारी अब तक कृषि उपसंचालक उपलब्ध नहीं कराया। इस पर कृषि उपसंचालक ने फिर एक सप्ताह में जानकारी देने का वायदा किया।

धान खरीदी पर घिरी डीएमओ : खरीदी केंद्रों में किसानों के धान नहीं लेने, किसानों को दो-तीन दिनों बाद बैरंग लौटने, धान का परिवहन नहीं होने से खरीदी केंद्रों में जगह का अभाव आदि मसले को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने जोरशोर से उठाया। डीएमओ शोभना तिवारी ने खरीदी केंद्रों में बारदाने की कमी होने की बात स्वीकार की गई। साथ ही लक्ष्य से अधिक धान विक्रय होने से बारदाना कमी होने की बात कहीं। डीएमओ ने बताया कि मंगलवार को देर शाम करीब 12 हजार गठन नया बारदाना शासन की तरफ से भेजा गया है। यह बारदाना सभी समितियों को भेजा जा रहा है। बुधवार तक सभी समितियों में बारदाना पहुंचने से स्थिति सामान्य हो गई। किसानों से भी बारदाना क्रय किया जाएगा और समिति के माध्यम से इन किसानों को उनके खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि एक सप्ताह से बारदाना नहीं होने से जिले के अधिकांश समितियों में धान की खरीदी नहीं हो पा रहीं है।
इस मामले को लेकर अध्यक्ष दीपक साहू, सदस्य रमेश कौशिक, ललन चंद्राकर , ज्ञानेंद्र उपाध्याय समेत अनेक सदस्यों ने मामला उठाया था।
ये सदस्य उपस्थित रहे : बैठक में जिपं. अध्यक्ष दीपक साहू, उपाध्यक्ष समीरा पैकरा, सदस्यों में रमेश कौशिक, जितेंद्र पांडेय, ललन चंद्राकर, पृथ्वीपाल राय, भारती माली, अनिता सूर्यवंशी, ममता कौशिक, अशोक सूर्यवंशी, अशोक कौशिक, कौशिल्या भानू ओटावी, श्यामवती पोर्ते, तपेश्वर मरावी आदि शामिल रहे।
कोई विधायक नहीं पहुंचा : विधानसभा चुनाव के बाद जिला पंचायत सामान्य सभा की यह पहली बैठक रहीं। इस बैठक में जिले के सात विधायक में कोई भी विधायक बैठक में मौजूद नहीं रहे। इसी तरह कोई सांसद उपस्थित नहीं थे। विधायकों के एक दो प्रतिनिधि जरूर उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो