script

एक दिसंबर से खरीदी जाएगी धान, खरीदी केंद्र के लिए कांग्रेस बनाएगी 11 लोगों की कमेटी

locationबिलासपुरPublished: Nov 16, 2019 12:05:38 pm

Submitted by:

Murari Soni

paddy procurement: धान खरीदी केद्र में किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष को हर धान खरीदी केंद्र में 11 लोगों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

एक दिसंबर से खरीदी जाएगी धान, खरीदी केंद्र के लिए कांग्रेस बनाएगी 11 लोगों की कमेटी

एक दिसंबर से खरीदी जाएगी धान, खरीदी केंद्र के लिए कांग्रेस बनाएगी 11 लोगों की कमेटी

बिलासपुर. धान खरीदी केद्र में किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष को हर धान खरीदी केंद्र में 11 लोगों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। संभवत: एक दिसम्बर से धान खरीदी जाएगी।
किसानों को धान खरीदी केंद्र में अनेक प्रकार के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन द्वारा लाख कोशिश करने के बाद समिति के लोग लूटखसोट से बाज नहीं आते हैं। पिछले साल भी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से बोरा, टोकन व चाय नाश्ता के लिए किसानों से पैसा वसूली करने की शिकायत मिली थी जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार कांग्रेस द्वारा धान समिति केद्रों पर नजर रखने के लिए निगरानी समिति बनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया जिले में 130 धान खरीदी केंद्र हैं। सभी में 11 लोगों की समिति बनाई जाएगी जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा गांव के किसानों को भी रखा जाएगा। निगरानी समिति बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लाक अध्यक्षों ने नाम मंगाए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो