scriptधान का समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद इस बार कितना बढ़ा किसानों का रकबा | paddy support price 2019 | Patrika News

धान का समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद इस बार कितना बढ़ा किसानों का रकबा

locationबिलासपुरPublished: Oct 21, 2019 10:07:23 pm

Submitted by:

GANESH VISHWAKARMA

paddy support price 2019: धान का समर्थन मूल्य बढऩे के साथ ही किसानों के खेती करने का रकबा बढ़ गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 78 हजार हेक्टेयर से अधिक खरीफ फसल में धान के रकबे में वृद्धि हो गई है।

Weak demand in Bikaner Grain Market

Weak demand in Bikaner Grain Market

बिलासपुर . धान का समर्थन मूल्य बढऩे के साथ ही किसानों के खेती करने का रकबा बढ़ गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 78 हजार हेक्टेयर से अधिक खरीफ फसल में धान के रकबे में वृद्धि हो गई है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए सहकारी समितियों में पंजीयन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित है। इस बार जिले के 64254 किसानों ने धान के रकबे में संशोधन करा चुके है।
राज्य सरकार ने पिछले साल से किसानों के खरीफ फसल का धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था । इस साल भी इतने ही कीमत पर किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। चालू खरीफ फसल में अब तक 91041 किसानों ने जिले के सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन करा चुके है। बीते वर्ष 92091 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था।

रकबा बढ़ा
जिले में किसानों की संख्या पिछले साल की अपेक्षा अब तक 1050 पंजीयन कम हुए है। हालांकि पंजीयन की अवधि अभी नौ दिन बचा है। लेकिन किसानों का रकबा इस बार काफी तादाद में बढ़ गया है। बीते साल की तुलना में इस बार 64254 किसानों ने अपने धान के रकबे में संशोधन कराया है। इस संशोधित रकबे से जिले में धान का रकबा बढकऱ 212477 हेक्टेयर हो गया है। पिछले साल यह रकबा 134047 हेक्टेयर था।

58 सौ किसानों ने नया पंजीयन कराया
जिले में इस बार खरीफ में धान बेचने के लिए 5863 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का रकबा 5578.5 हेक्टेयर है।

धान का रकबा बढ़ा
जिले में इस बार खरीफ फसल में धान का रकबा बढ़ गया है। 64254 किसानों ने खेती के रकबे में संशोधन करा चुके है। समर्थन मूल्य पर पंजीयन कराने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।
श्रीकांत चंद्राकर , सीईओ, जेएसकेबी,बिलासपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो