scriptकोविड अस्पताल की अव्यवस्था पर मरीजों ने किया हंगामा | Patients created uproar over the disorder of Kovid Hospital | Patrika News

कोविड अस्पताल की अव्यवस्था पर मरीजों ने किया हंगामा

locationबिलासपुरPublished: Aug 08, 2020 12:19:14 am

Submitted by:

CG Desk

जिला कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।
 

कोविड अस्पताल में मरीजों का आरोप, डॉक्टर्स कर रहे लापरवाही, डीएम ने किया आरोपों को खारिज

कोविड अस्पताल में मरीजों का आरोप, डॉक्टर्स कर रहे लापरवाही, डीएम ने किया आरोपों को खारिज

बिलासपुर. कोविड अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर मरीजों ने हंगामा किया। भर्ती मरीजों का आरोप है यहां डाक्टर नहीं आते हैं। समय पर खाना और नाश्ता नहीं मिल पाता है। पानी में भी अजीब गंध रहती है। प्रबंधन को शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है।
जिला कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। यहां भर्ती मरीजों ने अपने परिजनों से फोन से शिकायत करना शुरू कर दी है। मस्तूरी के एक मरीज ने शहर में रहने वाले अपने परिवार के लोगों से दो दिन पहले शिकायत की थी यहां पीने का साफ पानी नहीं मिलता है। खाना समय पर नहीं दिया जाता है। डाक्टर भर्ती थे उसी दिन उसके बाद अता पता है। स्टाफ नर्स वार्ड ब्वाय सहित अन्य से शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है। कोविड अस्पताल की अव्यवस्था लेकर गुरुवार को मरीजों ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है गुरुवार दोपहर पंखा एसी बंद हो गया था शिकायत के बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इससे पहले भी तीन बार अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर हंगामा हो चुका है। हालांकि यहां की अव्यवस्था को प्रबंधन सीरे से खारिज कर रही है।
किसी बात को लेकर मरीजों ने हंगामा किया है इसकी जानकारी नहीं है और न ही किसी ने मुझे बताया है। रही बात भोजन नाश्ता की वह तय समय में पहुंचा दिया जाता है।
डॉ. मनोज जायसवाल, आरएमओ कोविड अस्पताल, बिलासपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो