scriptpatrika.com | रमजान का पाक महीना 2 अप्रैल से | Patrika News

रमजान का पाक महीना 2 अप्रैल से

locationबिलासपुरPublished: Mar 29, 2022 07:01:13 pm

Submitted by:

SATISH PRASAD

बिलासपुर. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना काफी खास और पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं रोजा रखते हैं। रमजान को इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना माना जाता है। इस साल रमजान का महीना 2 अप्रैल से शुरू होगा। वैसे तो , रमजान के महीने की शुरुआत चांद के दिखाई देने पर निर्भर करती है।

patrika
रमजान का पाक महीना 2 अप्रैल से
रमजान का पवित्र महीना शुरू होने में कुछ ही समय बाकी है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। मुस्लिम कैलेंडर के मुताबिक नौवें महीने को पाक महीना माना जाता है। इस पूरे महीने मुसलमान सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले अन्न और जल ग्रहण नहीं करते।
माना जाता है कि इसी महीने में पैगंबर मुहम्मद के सामने इस्लाम की पवित्र किताब का अनावरण हुआ था। इसके बाद से ही इस्लाम में इस महीने को पवित्र माना गया और रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस पवित्र महीने का इंतजार रहता है। रमजान के ठीक बाद ईद उल फितर आता है।
रमजान के दौरान, मुसलमानों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने आध्यात्मिक स्तर को ऊंचा करें और ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव रखें। ऐसे में रमजान के दौरान कुछ नियमों का पालन करना काफी जरूरी होता है। रमजान का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं तो आइए जानते हैं इस पवित्र महीने के बारे में सभी जरूरी बातें।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान का महीना पूरे एक माह का होता है। इस साल अगर रमजान का महीना 2 अप्रैल 2022 से शुरू होता है तो यह 1 मई 2022 को खत्म होगा। इसके अगले दिन ईद मनाई जाएगी। हालांकि, रमजान की डेट पूरी तरह से चांद पर निर्भर करती है। रमजान का महीना कभी 29 दिन का तो कभी 30 दिन का होता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.